{"_id":"6082eb128ebc3ed1e7670814","slug":"oxygen-crisis-continues-gas-exhausted-at-manesar-plant-gurgaon-news-noi5786813191","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑक्सीजन का संकट बरकरार, मानेसर प्लांट में गैस खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑक्सीजन का संकट बरकरार, मानेसर प्लांट में गैस खत्म
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले में ऑक्सीजन का संकट बना हुआ है। सरकार की ओर से गैस की शनिवार दोपहर तक व्यवस्था नहीं कराई गई तो स्थिति खराब हो सकती है। तीन दिन से यहां के फोर्टिस, आर्टेमिस, मैक्स और पुष्पांजलि सहित एक दर्जन प्राइवेट अस्पतालों को मानेसर की स्टार एयर गैस कंपनी चार-चार घंटे के लिए गैस उपलब्ध कराती रही। इस कंपनी की ओर से 17 हजार लीटर गैस जिले के अस्पतालों को उपलब्ध कराई गई। शुक्रवार दोपहर बाद यहां भी गैस का स्टाक खत्म हो गया। अब प्रशासन ने भी हाथ खड़े कर दिए हैं।
इन हालातों में अस्पतालों के संचालक इधर-उधर से हर छह सात घंटे में ऑक्सीजन से भरे सिलिंडरों की व्यवस्था कर रहे हैं। वहीं, जिले के वरिष्ठ अधिकारी ऑक्सीजन की व्यवस्था कराने के लिए चंडीगढ़ के अलावा राजस्थान और यूपी के अधिकारियों के संपर्क में भी हैं। उनकी कोशिश है कि रात में कुछ न कुछ व्यवस्था हो जाए। कई नामी अस्पतालों ने तो सीधे भिवाड़ी से ऑक्सीजन की व्यवस्था करा ली है।
अधिकारियों का कहना है कि उम्मीद है कि सभी अस्पतालों में जरूरत के अनुसार ऑक्सीजन उपलब्ध कराते रहेंगे। इसके लिए एक्शन प्लान तैयार कर लिया है। जिले में ऑक्सीजन, टेबलेट, इंजेक्शन तथा अन्य दवाओं की मॉनिटरिंग के लिए प्रदेश सरकार ने जीएमडीए के सीईओ सुधीर राजपाल को जिम्मेदारी सौंप दी है। वह सभी विभागों के साथ कोआर्डिनेशन करके व्यवस्था कराने में जुट गए हैं। प्रत्येक अस्पताल और वहां भर्ती मरीजों की जानकारी की जा रही है।