फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Overflowing sewers are spoiling the face of Surat city

Gurugram News: उफनते सीवर बिगाड़ रहे सूरत नगर की सूरत

Tue, 08 Aug 2023 11:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Overflowing sewers are spoiling the face of Surat city
अमर उजाला लाइव....
विज्ञापन

गलियों में निकाल दी गई है गाद, पैदल चलना भी हो रहा मुश्किल
दूषित पानी की आपूर्ति से लोग पड़ रहे हैं बीमार



अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। रेलवे स्टेशन से महज 300 मीटर दूर सूरत नगर फेज-1 में बुनियादी सुविधाओं की बदहाली के चलते यहां की सूरत बिगड़ी हुई है। सीवर लाइनों से पानी उफन रहा है। सीवर लाइनों से गाद निकालकर गलियों में इकट्ठा कर दी गई है। इलाके में दूषित पेयजल की आपूर्ति हो रही है। इससे लोग बीमार पड़ रहे हैं। उमस भरी गर्मी में गंदे पानी और दुर्गंध के चलते संक्रामक रोग फैलने की आशंका है। स्थानीय पार्षद योगेंद्र सारवान कहते हैं कि कई बार शिकायत के बाद भी क्षेत्र में समस्या का समाधान नहीं हुआ है।


दौलताबाद फ्लाईओवर के नीचे कूड़े की डंपिंग

ओल्ड रेलवे रोड से दौलताबाद फ्लाई ओवर पर प्रवेश करते हैं। फ्लाई ओवर से उतरने के बाद नीचे आने पर कूड़े की डंपिंग है। यहां पर निराश्रित गायों को कूड़े पर भोजन की तलाश करते देखा जा सकता है।
विज्ञापन



गली में निकाल दी सीवर की गाद

सूरत नगर की गलियों में बारिश के दौरान जबरदस्त पानी भर जाता है। यहां की मंदिर वाली गली में पानी की निकासी के लिए सीवर से गाद निकाली गई जिसे गली में ही डाल दिया गया है। इसी गाद से होकर वाहन गुजर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर बारिश आई तो यही गाद वापस सीवर में जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




सीवर का पानी उफन कर गली में भरा

सूरत नगर की गली नंबर-19 में सीवर से पानी उफन रहा है। यह पानी गली में भी भरता है। इससे यहां पर संक्रामक रोगों का खतरा भी हो रहा है। साथ ही पूरे दिन दुर्गंध भी रहती है।



सीवर के गंदे पानी से पैदल चलना भी हुआ मुश्किल

गली के हरिकृष्ण, साधना, मालती, ललिता, सुनीता चावला, मेघा, सरिता, श्रीराम शर्मा, चमन लाल, आशीष द्विवेदी कहते हैं कि गंदे पानी के गली में भरने के चलते पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है।



-गंदे पानी की आपूर्ति के चलते डायरिया हो रहा है। मेरी तबीयत खराब हो गई थी। मेरे बेटे महेश को भी उल्टी दस्त की समस्या हो गई। - वीर सिंह, निवासी सूरत नगर


- पूरे सूरत नगर में कीचड़ और सीवर का पानी भरने की समस्या है। कूड़ा उठाने भी कोई नहीं आता। मच्छरों की भी बहुत समस्या है। - अवधेश कुमार, निवासी सूरत नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed