फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Over 65,000 quintals of millet arrived in the grain market.

Gurugram News: अनाज मंडी में 65 हजार क्विंटल से अधिक बाजरे की आवक

Mon, 06 Oct 2025 12:29 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Over 65,000 quintals of millet arrived in the grain market.
1361 किसानों की 32 हजार 747 क्विंटल बाजरे की सरकारी खरीद पूरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

तावड़ू। जिले की अनाज मंडियों में इस बार बाजरे की भारी आवक देखने को मिल रही है। रविवार दोपहर तक तावडू अनाज मंडी में 65 हजार क्विंटल से अधिक बाजरे की आवक दर्ज की गई। इनमें से 1361 किसानों की 32 हजार 747 क्विंटल बाजरे की सरकारी खरीद पूरी हो चुकी है।

जिले की अन्य मंडियों की तुलना में तावडू मंडी का प्रदर्शन कहीं बेहतर रहा है। ई-खरीद पोर्टल के अनुसार फिरोजपुर झिरका मंडी में 11 हजार 150 क्विंटल, नूंह मंडी में 1570 क्विंटल और पुन्हाना अनाज मंडी में 6230 क्विंटल की ही सरकारी खरीद दर्ज की गई है। इसके विपरीत अकेली तावडू मंडी में ही 32 हजार 747 क्विंटल की खरीद हो चुकी है। खरीदी गई फसल पर किसानों को सरकार की ओर से घोषित 575 रुपये प्रति क्विंटल भावांतर भरपाई योजना का लाभ भी मिलेगा। गौरतलब है कि दो दिन पहले अलग-अलग गांवों से आए कई किसानों ने खरीद प्रक्रिया में आ रही दिक्कतों को लेकर एसडीएम जितेंद्र गर्ग से मुलाकात की थी। एसडीएम ने त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों की ड्यूटी लगाई और खरीद व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसका असर अब देखने को मिल रहा है, जिससे किसानों को राहत मिली है। स्थानीय किसान देवेंद्र धारीवाल, इकबाल कांगरका, रईस सीलखो और यूनुस बेरी ने न केवल प्रशासन बल्कि मुख्यमंत्री नायब सैनी सरकार का भी आभार जताया है कि उनकी समस्या का तुरंत समाधान कराया गया। मार्केट कमेटी तावडू के सचिव मनीष कुमार ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी फसल को मंडी लाने से पहले ई-खरीद पोर्टल पर वेरिफिकेशन जरूर कराएं। इसके साथ ही उन्होंने किसानों को सलाह दी कि वे अपनी फसल को साफ और सुखाकर लाएं ताकि उन्हें बेहतर दाम मिल सके।
विज्ञापन

फोटो- मंडी में आया हुआ बाजरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed