{"_id":"6a986b4d8011048fcd0fdddd","slug":"over-300-people-screened-17-swine-flu-cases-detected-so-far-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-99800-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: 300 से अधिक लोगों ने कराई स्क्रीनिंग, अब तक स्वाइन फ्लू के मिले 17 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: 300 से अधिक लोगों ने कराई स्क्रीनिंग, अब तक स्वाइन फ्लू के मिले 17 मरीज
विज्ञापन
जिले में स्वाइन फ्लू के 5 मरीजों की पुष्टि की गई
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी तेज कर दी है। विभाग की ओर से 25 अगस्त को जारी एडवाइजरी के तहत सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों को फ्लू से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम रखने के निर्देश दिए गए थे। साथ ही किसी भी मरीज में स्वाइन फ्लू या फ्लू जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच कराने के आदेश दिए गया था।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 25 अगस्त से 2 सितंबर तक 5 स्वाइन फ्लू यानी एच 1 एन 1 के मरीजों की पुष्टि की गई है, जिसके बाद जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 17 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं करीब 300 से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। अस्पतालों को संदिग्ध मरीजों की पहचान कर समय पर जांच और उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से भी सावधानी बरतने और फ्लू जैसे लक्षण होने पर स्वयं दवा लेने के बजाय डॉक्टर से सलाह लेने की अपील की है। साथ ही भीड़भाड़ में मास्क लगाकर जाने की सलाह दी गई है। विभाग का कहना है कि समय पर पहचान और उपचार से संक्रमण को गंभीर होने से रोका जा सकता है।