Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Over 13,000 candidates appeared for the UPSC preliminary examination.

Gurugram News: 13 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने दी यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा

Sun, 24 May 2026 06:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
Over 13,000 candidates appeared for the UPSC preliminary examination.
-52 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से हुई यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। संघ लोक सेवा आयोग यूपीएससी की ओर से रविवार को आयोजित सिविल सर्विसेज प्रारंभिक परीक्षा-2026 जिले में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई। जिले में कुल 52 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां 20,076 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई थी। परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित हुई। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक चली। दोनों शिफ्टों में मिलाकर कुल 6628 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।


डीसी उत्तम सिंह और एडीसी एवं परीक्षा के नोडल अधिकारी सोनू भट्ट ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा, पेयजल, बिजली, यातायात और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला प्रशासन की ओर से परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए व्यापक इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed