फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Over 1,100 people received anti-rabies injections at the Civil Hospital in January.

Gurugram News: नागरिक अस्पताल में जनवरी माह में 1100 से अधिक लोगों ने लगवाया एंटी-रेबीज इंजेक्शन

Sat, 14 Feb 2026 01:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Over 1,100 people received anti-rabies injections at the Civil Hospital in January.
-जनवरी माह में 4461 लगाए गए डोज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी में लावारिस कुत्तों का हमला बढ़ता जा रहा है। अलग-अलग इलाकों से रोजाना राह चलते लोगों को कुत्ते काट रहे हैं। खासकर घरों में काम करने आने वाली महिलाओं और छोटे बच्चों पर हमलों के मामले तेजी से बढ़े हैं। लिहाजा सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन 25 से 30 नए लोग एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगवाने पहुंच रहे हैं।
अस्पताल प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार जनवरी में 1100 से अधिक लोगों ने वैक्सीनेशन कराया। स्थानीय निवासियों ने नगर निगम से लावारिस कुत्तों को पकड़ने और नसबंदी अभियान तेज करने की मांग की है।
विज्ञापन


----
100 रुपये
प्रति इंजेक्शन शुल्क

सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में रोजाना 25 से 30 नए डॉग बाइट के मामले सामने आ रहे हैं। पुराने और नए मामलों को मिलाकर प्रतिदिन करीब 100 मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। अस्पताल में प्रति इंजेक्शन 100 रुपये शुल्क लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

कुत्ते के काटने पर तुरंत करें यह काम
-घाव को साबुन और पानी से कम से कम 5-15 मिनट तक धोएं, जिससे वायरस निकल जाए।

-घाव पर एंटीसेप्टिक क्रीम, जैसे कि बीटाडीन का उपयोग करें।
-खून बहने पर साफ कपड़े से दबाएं।
-मिर्च, हल्दी, या चूना जैसी घरेलू चीजें लगाने से बचें।
-घाव को कीटाणुरहित पट्टी से ढक दें।
-आठ घंटे के भीतर डॉक्टर के पास जाकर इंजेक्शन लगवाएं।
---

वर्जन
नागरिक अस्पताल में रोजाना बढ़ते मामलों पर तुरंत इलाज किया जा रहा है। जनवरी में भी 1100 से अधिक को कुत्ते काटने के मामले नागरिक अस्पताल में पहुंचे हैं। प्रति एंटी-रेबीज इंजेक्शन 100 रुपये शुल्क लिया जाता है, कोशिश करें को तुरंत एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगवांए। -- डाॅ. लोकवीर, सीएमओ, स्वास्थ्य विभाग, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed