फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Outside the emergency, the girl broke down on a stretcher

इमरजेंसी के बाहर स्ट्रेचर पर बच्ची ने तोड़ा दम

Thu, 13 May 2021 10:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Outside the emergency, the girl broke down on a stretcher
गुरुग्राम। सेक्टर-10 स्थित सिविल अस्पताल में पहले कोरोना संक्रमितों को उपचार नहीं मिल रहा था। अब सामान्य मरीजों के प्रति डॉक्टरों और अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के कारण मरीज जान गवां रहे हैं। बृहस्पतिवार को ऐसा ही मामला सामने आया। न्यू कॉलोनी की रहने वाली 10 साल की बच्ची राधिका ने उपचार और एंबुलेंस न मिलने पर इमरजेंसी में दम तोड़ दिया, जबकि परिजन डॉक्टरों से इलाज के लिए हाथ जोड़ते रहे, लेकिन किसी ने उसकी सुध नहीं ली।
विज्ञापन

न्यू कॉलोनी की रहने वाली दुर्गा के मुताबिक सुबह उसकी बेटी राधिका छत से अचानक गिर पड़ी। वह गंभीर हालत में अपनी बच्ची को ऑटो में लेकर सिविल अस्पताल पहुंची। लेकिन स्टाफ ने बच्ची को उठाने की जहमत नहीं उठाई। इसके बाद वह खुद ही स्ट्रेचर में डालकर बच्ची को इमरजेंसी में लेकर गईं। काफी समय तक डॉक्टरों ने उसको नहीं देखा। इसके बाद दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। महिला का आरोप है कि वह इमरजेंसी के बाहर स्ट्रेचर पर बच्ची को लेकर खड़ी रही। वहां मौजूद स्टाफ से गुहार लगाई, लेकिन अस्पताल की ओर से एंबुलेंस नहीं मिली। इसके बाद अचानक बेटी की हालत बिगड़ने लगी। वह बच्ची को एक बार फिर अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। वहीं, बच्ची की मौत पर परिजनों ने हंगामा किया। जिस पर अस्पताल की कर्मचारी पर्दा डालते दिखाई दिए। जबकि इस मामले में अस्पताल के उच्चाधिकारी बोलने को तैयार नहीं था।
विज्ञापन

एंबुलेंस के लिए भटकती रही मां
अस्पताल के बाहर बने केंद्र पर बच्ची की मां एंबुलेंस के लिए स्टाफ से गुहार लगाती रही, लेकिन एंबुलेंस केंद्र पर तैनात महिला कर्मचारी ने पल्ला झाड़ते हुए कहा कि उनको केवल कोविड मरीजों को ले जाने की अनुमति है। इस बारे में नागरिक अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. मनीष राठी से जानकारी करनी चाही, तो उनके मोबाइल पर बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed