{"_id":"6ac3de69561c613d3105266a","slug":"out-of-control-bike-crashes-into-wall-pipe-pierces-through-delivery-boys-body-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-103362-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बेकाबू बाइक दीवार से टकराई, पाइप डिलीवरी बॉय के शरीर के आरपार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बेकाबू बाइक दीवार से टकराई, पाइप डिलीवरी बॉय के शरीर के आरपार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम।
इफ्को चौक के पास जयपुर-दिल्ली हाईवे पर सोमवार तड़के करीब तीन बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार डिलीवरी बॉय अजय कुमार की मौत हो गई। टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी कंकरीट की दीवार से जा भिड़ी। हादसा इतना भीषण था कि दीवार पर लगा पाइप अजय के शरीर के आरपार हो गया। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान दिल्ली के सुलतानपुर निवासी अजय के रूप में हुई है । डिलीवरी बॉय का काम करता था। पुलिस के अनुसार, सोमवार तड़के वह बाइक से जयपुर-दिल्ली हाईवे से गुजर रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी कंकरीट की दीवार से जा टकराई। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक की मां की शिकायत पर सेक्टर -29 थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। अधिकारियों का कहना है कि फुटेज के आधार पर आरोपी वाहन चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।