{"_id":"6954fc1bda69ce477b0ad2a8","slug":"our-gurugram-our-responsibility-cleanliness-campaign-starts-from-today-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-75946-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: हमारा गुरुग्राम, हमारी जिम्मेदारी स्वच्छता अभियान आज से शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: हमारा गुरुग्राम, हमारी जिम्मेदारी स्वच्छता अभियान आज से शुरू
विज्ञापन
स्वच्छ गुरुग्राम मिशन के अंतर्गत 10 दिवसीय स्वच्छता अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नववर्ष 2026 की शुरुआत को जन-सहभागिता और नागरिक कर्तव्य से जोड़ते हुए स्वच्छ गुरुग्राम मिशन के तहत शहर में 10 दिवसीय व्यापक स्वच्छता अभियान हमारा गुरुग्राम, हमारी जिम्मेदारी की शुरूआत की जाएगी। इस अभियान का उद्देश्य शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, चौराहों एवं आवासीय क्षेत्रों में स्वच्छता को बढ़ावा देना और नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है।
इस स्वच्छता अभियान का नेतृत्व भाजपा की वरिष्ठ नेता डॉ. सुधा यादव (सदस्य, केंद्रीय संसदीय बोर्ड, भाजपा एवं पूर्व सांसद) द्वारा किया जाएगा। स्वच्छता अभियान 1 जनवरी से 4 जनवरी तक प्रतिदिन आयोजित किया जाएगा। इसके पश्चात पूरे माह में प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। सभी सफाई गतिविधियां सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित की जाएंगी।
पूर्व सांसद डाॅ. सुधा यादव ने बताया कि अभियान के अंतर्गत शहर के विभिन्न चिन्हित क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थलों, बाजारों एवं आवासीय इलाकों की सफाई की जाएगी। स्थानीय नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस मेगा स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाएं तथा अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए आगे आएं।