{"_id":"6aa59f700880a2e9db080644","slug":"organization-of-district-level-hindi-fortnight-competition-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-100848-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: जिला स्तरीय हिंदी पखवाड़ा प्रतियोगिता का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: जिला स्तरीय हिंदी पखवाड़ा प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर- 4/7 स्थित पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 10 सितंबर को जिला स्तरीय हिंदी पखवाड़ा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी गुरुग्राम सह प्रिंसिपल डाइट सुमिता रांगी जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में किया गया।
जिला स्तरीय हिंदी पखवाड़ा कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर डॉ. ओमबीर यादव ने बताया की इस कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षावार समूह 1 ( कक्षा 4 से 5), समूह 2( कक्षा 6 से 8), समूह 3( कक्षा 9 से 12) के अनुसार विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत कविता पाठ, चित्र देखकर कविता लिखना, चित्र देखकर कहानी लिखना, भाषण प्रतियोगिता ,व्याकरण आधारित प्रश्नोत्तरी, निबंध लेखन समेत अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय हिंदी पखवाड़ा के विजेता प्रतिभागियों को हिंदी दिवस 14 सितंबर के अवसर पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में सम्मानित किया जाएगा। इस जिला स्तरीय हिंदी पखवाड़ा को सफल बनाने में डाइट प्रभारी पृथ्वीराज, वरिष्ठ प्राध्यापक तखत सिंह चौहान, अरुण कुमार राघव , सोना यादव एवं डाइट समेत अन्य मौजूद रहे।