फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Order to seize school bus if it does not meet the standards

Gurugram News: स्कूल बस के मानक पूरा न होने पर जब्त करने का आदेश

Tue, 29 Apr 2025 12:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Order to seize school bus if it does not meet the standards
सड़क सुरक्षा समिति व सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी को लेकर हुई बैठक
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो


गुरुग्राम। उपायुक्त अजय कुमार ने लघु सचिवालय के सभागार में सोमवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति व सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में सड़क सुरक्षा व यातायात प्रबंधन से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर किए गए कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।


डीसी ने कहा कि सरकार के स्पष्ट निर्देश हैं कि 15 जून से पहले सभी सड़कों का जीर्णोद्धार कार्य पूरा कर लिया जाए, ताकि बरसात के समय सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। डीसी ने एनएचएआई अधिकारियों को निर्देश दिए कि खेड़की टोल से लेकर पंचगांव चौक तक जो लाइट्स लगाई हैं, उन्हें सुचारु करवाना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही पंचगांव चौक पर दुर्घटना संभावित क्षेत्र पर आवश्यक बचाव उपायों के लिए एनएचएआई, पुलिस विभाग व राहगीरी फाउंडेशन से एक तीन सदस्यीय टीम इसकी विस्तृत स्टडी कर रिपार्ट तैयार करें।
विज्ञापन




बैठक में अधिकारियों ने बताया कि जिले में विभिन्न स्कूलों को स्कूल बसों में नियमों को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन स्कूल प्रबंधन द्वारा निरंतर इसकी अवहेलना की जा रही है। ऐसे स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर संबंधित स्कूल बसों को जब्त करना शुरू करें ताकि अन्य स्कूलों के लिए उदाहरण प्रस्तुत हो। इस दौरान जीएमडीए के अधिकारियों ने बताया कि नरसिंहपुर में एफओबी का काम अगले 15 दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। इसके साथ ट्रैफिक पुलिस द्वारा चिह्नित स्थानों पर ट्रैफिक लाइट्स लगाने का काम पूरा हो गया है। एनएचएआई के अधिकारियों ने बताया कि बिलासपुर चौक पर फ्लाईओवर निर्माण के लिए टेंडर ओपन हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed