फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Orbital Rail Corridor will give speed to companies of IMT Manesar

Gurugram News: आईएमटी मानेसर की कंपनियों को ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर से मिलेगी रफ्तार

Tue, 17 Jun 2025 12:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Orbital Rail Corridor will give speed to companies of IMT Manesar
आज केंद्रीय रेल मंत्री और मुख्यमंत्री मारुति प्लांट से पातली रेलवे स्टेशन का करेंगे उद्घाटन
विज्ञापन

फोटो - 11
वाहनों का दबाव कम होगा; डीजल की बचत भी होगी
एचआरआईडीसी द्वारा पलवल-मानेसर-सोनीपत के बीच हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा



संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर के मारुति प्लांट से पातली रेलवे स्टेशन तक के हिस्से काे हरी झंडी दिखाएंगे। हरियाणा रेल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचआरआईडीसी) की तरफ से ट्रैक का निर्माण किया जा रहा है। इस लाइन का काम पूरा होने से मानेसर क्षेत्र में बसी औद्योगिकी इकाइयों को बल मिलेगा। कंपनियों का जो सामान सड़कों से कई-कई घंटों में पहुंचता है, अब वह कुछ ही घंटों में पहुंच सकेगा। इससे कंपनियों को भी बचत होगी।
मंगलवार से ही मारुति कंपनी की कारों को मालगाड़ियों में लोड करने का कार्य किया जाएगा। मारुति प्लांट से पातली रेलवे स्टेशन तक का लगभग 7 किलोमीटर का हिस्सा है। इससे मानेसर में भारी वाहनों का दबाव कम होने के साथ ही कंपनी को भी गाड़ियां जल्द पहुंचाने में मदद मिलेगी। बताया जा रहा है कि एक साथ चार मालगाड़ियों में सामान लोड करने का कार्य किया जा सकेगा।
विज्ञापन



एचआरआईडीसी की ओर से पलवल-मानेसर-सोनीपत के बीच हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है। इसी कड़ी में सबसे पहले मारुति से पातली की लाइन का काम पूरा किया गया है। मारुति कंपनी के ही प्लांट में यार्ड तैयार किया गया है। मारुति के साथ ही अन्य कंपनियों को भी फायदा मिलेगा। प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद इसका काफी असर सड़कों पर देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed