फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   'Opportunity' app will upload information of those who do not take the exam

अवसर ऐप पर परीक्षा नहीं देने वाले विद्यार्थियों की मांगा डाटा

Tue, 06 Apr 2021 05:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 05:34 PM IST
विज्ञापन
'Opportunity' app will upload information of those who do not take the exam
गुरुग्राम। हरियाणा राज्य के सरकारी स्कूलों में तीसरी से आठवीं कक्षा की परीक्षा के लिए ‘अवसर’ एप लॉन्च किया गया था, ताकि एप को मोबाइल में इंस्टॉल करके विद्यार्थी परीक्षा दे सकें। लेकिन काफी विद्यार्थी इस एप पर ऑनलाइन परीक्षा नहीं दे पाए। ऐसे में उन विद्यार्थियों की जानकारी सैट पोर्टल पर दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। वहीं 9वीं और 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों की डाटा एंट्री भी सैट पोर्टल पर की जाएगी।
विज्ञापन

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद गुरुग्राम (एससीईआरटी) की ओर से सक्षम हरियाणा प्रोजेक्ट के तहत पहली से नौवीं कक्षा और 11वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं संबंधित दिशा-निर्देश जारी किए हैं। एससीईआरटी की ओर से पोर्टल लिंक जारी किया गया है। ऐसे में शिक्षकों को सैट पोर्टल पर कक्षा 9 और 11 के विद्यार्थियों के लिए डाटा एंट्री करनी होगी। वहीं, पहली से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों का ब्योरा भी पोर्टल पर देना होगा। शिक्षकों द्वारा ऐसे विद्यार्थियों का ब्योरा कारण सहित सैट पोर्टल पर अपलोड करना होगा जिन्होंने अवसर एप पर ऑनलाइन परीक्षा नहीं दी है। पहली से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों का ब्योरा सैट पोर्टल पर अपलोड करने की अंतिम तारीख 20 अप्रैल और 9वीं एवं 11वीं कक्षा की डाटा एंट्री की अंतिम तारीख 28 अप्रैल तक निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

गुरुग्राम की जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी प्रेमलता यादव ने बताया कि विभाग के आदेशानुसार अवसर एप पर ऑनलाइन परीक्षा नहीं देने वाले विद्यार्थियों की जानकारी सैैट पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। ऐसे में शिक्षा विभाग की ओर से ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। अगर शिक्षा विभाग उक्त विद्यार्थियों की परीक्षा ऑफलाइन कराने संबंधित आदेश देता है तो बच्चों के पेपर कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed