फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Opportunity app passed in exam on second day

दूसरे दिन परीक्षा में पास हुआ अवसर एप

Wed, 17 Feb 2021 07:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 07:01 PM IST
विज्ञापन
Opportunity app passed in exam on second day
गुरुग्राम। सरकारी स्कूलों में चल रही मूल्यांकन परीक्षाओं (सैट) में दूसरे दिन अवसर एप की स्थिति सुधरती दिखी। विद्यार्थी प्रश्नपत्र को खोल सके। हालांकि कहीं-कहीं नेटवर्क जैसी सामान्य समस्याएं बनी रही। सोमवार से स्कूलों में सैट की परीक्षाएं शुरू हुई थी।
विज्ञापन

पहले दिन सोमवार को हुई परीक्षा में अवसर एप का सर्वर डाउन हो गया। विद्यार्थियों की परीक्षा बीच में ही बंद हो गई। बहुत से विद्यार्थी एप को खोल ही नहीं सके। ब़ुधवार को तीसरी और चौथी कक्षा की अंग्रेजी और हिंदी की परीक्षा ली गई। जेबीटी शिक्षक शक्ति शर्मा ने बताया कि बुधवार को विद्यार्थियों द्वारा कोई शिकायत नहीं की गई। विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर परीक्षा में भाग लिया।
विज्ञापन

वहीं स्कूलों में दसवीं के विद्यार्थियों ने हिंदी और बारहवीं के विद्यार्थियों ने गृह विज्ञान, राजनीतिशास्त्र, रसायन विज्ञान की परीक्षा ऑफलाइन दी। यह परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

छूटी परीक्षा पर असमंजस
अधिकतर विद्यार्थियों की पहली परीक्षा छूट गई थी। ऐसे में इस परीक्षा के संबंध में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। बहुत से विद्यार्थियों ने बुधवार को छूटी परीक्षा के प्रश्नपत्र को भी खोलने का प्रयास किया। समय बीत जाने के बाद प्रश्नपत्र नहीं खुला। वहीं विभाग द्वारा भी इस परीक्षा के समबंध में कोई स्पष्ट दिशानिर्देश नहीं दिए गए हैं। अभिभावक शिक्षकों को फोन कर बार-बार जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहे हैं।
बुधवार को सुबह 8 बजे ही अवसर एप पर प्रश्नपत्र अपलोड कर दिया गया था। विद्यार्थियों ने आसानी से परीक्षा दी है। कोई भी परेशानी या शिकायत सामने नहीं आई।
- प्रेमलता, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed