फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Operation Shield: There will be a blackout from 8 to 8.15 tonight

ऑपरेशन शील्ड : आज रात 8 से 8.15 तक रहेगा ब्लैकआउट

Sat, 31 May 2025 12:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Operation Shield: There will be a blackout from 8 to 8.15 tonight
गुरुग्राम। आपदा प्रबंधन और राष्ट्रीय सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने की दिशा में शनिवार को गुरुग्राम जिले में ऑपरेशन शील्ड के अंतर्गत एक चिह्नित सैन्य क्षेत्र में व्यापक सिविल डिफेंस की एक्सरसाइज का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

ऑपरेशन शील्ड के तहत आज रात 8 से 8.15 तक जिले में ब्लैकआउट रहेगा। इस अभ्यास का उद्देश्य आपातकालीन स्थिति में सैन्य ठिकानों तक राहत एवं बचाव दलों की शीघ्र और सुरक्षित पहुंच सुनिश्चित करना है। उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि इस संबंध में सभी संबंधित विभागों को पूर्व निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि 31 मई को शाम 5 बजे एक चिह्नित सैन्य क्षेत्र में एयर रेड की सूचना के साथ पूरे जिले में सायरन बजाया जाएगा। चिह्नित स्थान पर एयर रेड की सूचना के साथ एक्सरसाइज के दौरान विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में राहत दलों की तैनाती, रास्तों की निगरानी, आपातकालीन चिकित्सा सुविधा की उपलब्धता और नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की कार्यवाही का अभ्यास किया जाएगा। साथ ही, सूचना एवं संचार व्यवस्था की त्वरित सक्रियता और विभागों के मध्य समन्वय को परखा जाएगा। डीसी अजय कुमार ने नागरिकों से अपील कि है कि एयर रेड सायरन सुनाई देने पर वे निर्धारित आवश्यक प्रोटोकॉल को फॉलो करें। उन्होंने कहा कि नागरिकों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed