{"_id":"66007f0a102002c185012174","slug":"operation-of-roadways-buses-will-remain-closed-today-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-27890-2024-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: आज बंद रहेगा रोडवेज बसों का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: आज बंद रहेगा रोडवेज बसों का संचालन
विज्ञापन
रविवार को तीन रूटों पर दस अतिरिक्त रोडवेज बसें भेजी
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। होली पर अपने घर जाने के लिए रविवार को सुबह से शाम तक लोग रोडवेज बसों से रवाना होते रहे। सभी रूटों पर बसों का सामान्य संचालन रहा। गुरुग्राम बस अड्डे से उत्तर प्रदेश के आगरा रूट पर छह बसें, अलीगढ़ रूट पर तीन बसें और मुरादाबाद रूट पर एक अतिरिक्त बस भेजी गई, ताकि यात्रियों को अपने घर जाने में कोई परेशानी न हो। सोमवार को धुलेंडी पर रोडवेज बसों का संचालन बंद रहेगा।
रविवार को कुछ रूटों पर यात्रियाें की संख्या ज्यादा रही। बस अड्डा पर रोडवेज कर्मचारियों द्वारा अनाउंसमेंट करके रूट वार बसों के संचालन संबंधी जानकारी दी जाती रही। अनाउंसमेंट में बस अड्डा पर स्टैंड नंबर, बस रूट व चलने के समय के बारे बताया जा रहा था। पूछताछ केंद्र पर भी कर्मचारियों द्वारा यात्रियों को बसों के बारे में जानकारी दी गई। होली त्योहार पर चालक-परिचालकों के अवकाश रद्द करके रोडवेज बसों का संचालन सही ढंग से कराने के निर्देश जारी किए गए थे। रोडवेज बसों का समय पर संचालन होने से यात्रियों को असुविधाओं का सामना नहीं करना पड़ा।
-- --
दोपहर बाद होगा सिटी बसों का संचालन
गुरुग्राम मेट्रोपोलिटन सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) की गुरुगमन सिटी बसें सोमवार को धुलेंडी पर दोपहर तक बंद रहेंगी। दोपहर 3 बजे के बाद कुछ रूटों पर संचालन शुरू होगा, ताकि शाम के समय शहर में एक स्थान से दूसरे स्थान जाने वाले यात्रियों को परेशानी न हो। जीएमसीबीएल के डिपो मैनेजर राजीव नागपाल ने बताया कि धुलेंडी पर सुबह लोग रंग व पानी डालते हैं। ऐसे में सोमवार को दोपहर तक बसों को बंद रखा जाएगा। दोपहर बाद कुछ रूटों पर बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
-- --
वर्जन
रविवार को सभी रूटों पर समय सारिणी अनुसार गुरुग्राम बस अड्डे से रोडवेज बसों को चलाया गया। यात्रियों को बसों संबंधी जानकारी देने के लिए बस अड्डे पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। यात्रियों की सुविधा के लिए तीन रूटों पर अतिरिक्त बसें भेजी गई । - प्रदीप कुमार अहलावत, महाप्रबंधक, गुरुग्राम डिपो।