फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Open gyms will be built in the parks of Sector 4.

Gurugram News: सेक्टर चार के पार्कों में बनेंगे ओपन जिम

Mon, 16 Oct 2023 11:05 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Oct 2023 11:05 AM IST
विज्ञापन
Open gyms will be built in the parks of Sector 4.
42 लाख 83 हजार के खर्च से सड़कों की मरम्मत का काम शुरू होगा
विज्ञापन

उर्वा की बैठक में सेक्टर की समस्याओं और समाधान पर चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर 4, 7 की आरडब्ल्यूए उर्वा के साथ लोगों ने सेक्टर की समस्याओं और समाधान को लेकर एक बैठक आयोजित की। चाय पर चर्चा के नाम से आयोजित इस कार्यक्रम में सेक्टर के निवासियों ने कई समस्याओं पर प्रतिनिधियों का ध्यान आकृष्ट कराया। इस मौके पर मनोज भारद्वाज ने जानकारी दी कि उर्वा और गणमान्य लोगों ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ सेक्टर की समस्याओं पर बैठक की है। सेक्टर चार के पार्कों चांदनी पार्क, राव तुलाराम फाउंटेन पार्क, कदंब पार्क ओर नीलकंठ पार्क में कई कार्यों के लिए नगर निगम ने 47 लाख की लागत तय की है। इन पार्कों की चहार दिवारी, फुटपाथ, ओपन जिम आदि बनाए जाने हैं। इसके अलावा 42 लाख 83 हजार के खर्च से सेक्टर की सड़कों की मरम्मत का काम शुरू होगा।

इस बैठक में कर्नल भरत सिंह यादव ने सुझाव दिया कि सेक्टर में बच्चों के खेलने की जगह नहीं है। कुछ पार्कों को बच्चों के खेलने के लिहाज से भी विकसित किया जाए। निवासियों ने सेक्टर मार्केट के टॉयलेट को दुरुस्त कराने और मार्केट के इलाके में स्ट्रीट लाइट की बेहतर व्यवस्था, जलापूर्ति दुरुस्त किए जाने आदि की मांग की। विभिन्न हिस्से के लोगों ने अपनी-अपनी बात रखी। चाय पर चर्चा में उर्वा के संस्थापक और महासचिव धर्म सागर, सेक्टर चार आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष प्रमोद शर्मा, मैत्री कल्याण मंच के अध्यक्ष एसएस सिंह दहिया आदि ने सेक्टर की विभिन्न समस्याएं उठाई और समाधान की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed