फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Open Drains Covered in Manesar Sector-1

Gurugram News: मानेसर सेक्टर-1 में ढके गए खुले नाले

Fri, 17 Apr 2026 01:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Open Drains Covered in Manesar Sector-1
लोगों को राहत, अब औद्योगिक क्षेत्र में भी शुरू होगा काम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। मानेसर के सेक्टर-1 में अब खुले नालों की समस्या से लोगों को राहत मिल गई है। हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एचएसआईआईडीसी) की ओर से यहां खुले नालों को पूरी तरह ढक दिया गया है।
पहले इलाके में कई जगह नाले खुले हुए थे, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती थी। खासकर रात के समय हादसे का खतरा बना रहता था। इसके अलावा खुले नालों से बदबू और गंदगी भी फैलती थी, जिससे आसपास के लोगों को दिक्कत होती थी। स्थानीय लोगों की शिकायतों के बाद एचएसआईआईडीसी ने इस समस्या को गंभीरता से लिया और नालों को ढकने का काम शुरू किया। अब सेक्टर एक के सभी नालों को कवर कर दिया गया है। नालों के ढकने से न केवल दुर्घटनाओं का खतरा कम हुआ है, बल्कि सफाई व्यवस्था भी बेहतर हुई है। इस कदम से सेक्टर-1 के निवासियों और वहां काम करने वाले लोगों को बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन


एचएसआईआईडीसी के कार्यकारी अभियंता यशस्वी वर्मा ने बताया कि सेक्टर एक में सभी खुले नालों को कवर कर दिया गया है। अब औद्योगिक क्षेत्र में भी जल्द खुले नालों को कवर करने का काम शुरू किया जाएगा। साथ ही नालों को साफ भी किया जा रहा है ताकि मानसून के समय सड़कों पर जलभराव की समस्या न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed