{"_id":"681669884c2162a11806f8b4","slug":"only-marathon-in-gurugram-and-faridabad-part-gurgaon-news-c-24-1-knl1001-56771-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: गुरुग्राम और फरीदाबाद के हिस्से में सिर्फ मैराथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: गुरुग्राम और फरीदाबाद के हिस्से में सिर्फ मैराथन
विज्ञापन
खेल गतिविधियों का कैलेंडर जारी किया, गुरुग्राम में मैराथन 23 मई को
गुरुग्राम के हिस्से में अन्य खेलों का काेई बड़ा आयोजन नहीं आया
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हरियाणा खेल विभाग ने 2025-26 में होने वाली खेल गतिविधियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। इस सत्र में गुरुग्राम के हिस्से में फुटबॉल, हॉकी, बाॅक्सिंग जैसे लोकप्रिय खेलों का काेई बड़ा आयोजन नहीं आया है। कैलेंडर जारी होने के बाद जिले के खिलाड़ियों को मायूसी हाथ लगी है। गुरुग्राम के हिस्से में सिर्फ मैराथन आई है। यह प्रतियोगिता आगामी 23 मई को होगी, जबकि फरीदाबाद में 2 मई को मैराथन आयोजित होगी। पंचकूला और अंबाला के हिस्से में कई प्रमुख प्रतियोगिताएं आई हैं।
खेल विभाग के कैलेंडर के मुताबिक, विभाग की तरफ से खेल प्रतियोगिताएं 16 मई से शुरू हो जाएंगी, जोकि दो मार्च 2026 तक चलेंगी। 16 से 18 मई तक सबसे पहले रेसलिंग प्रतियोगिता पंचकूला में होगी। इसके अलावा पंचकूला में ही वाॅलीबॉल की स्टेट चैंपियनशिप 4 से 6 जुलाई तक, बैडमिंटन की 1 से 3 अगस्त और बॉस्केटबॉल की 5 से 7 सितंबर को चैंपियनशिप होगी।
एथलेटिक्स की प्रतियोगिता करनाल में 18 से 20 जुलाई, ताइक्वांडो की 10 से 12 अक्तूबर व बॉक्सिंग की 6 से 8 जून व हैंडबॉल की 7 से 9 नवंबर को प्रतियोगिता होगी। इसके अलावा मिल्खा सिंह मेमोरियल रन 20 नवंबर को निकाली जाएगी। इसके लिए जगह का चयन बाद में लिया जाएगा। इन सभी प्रतियोगिताओं में प्रदेशभर के खिलाड़ी भाग लेंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा अंबाला के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में इस वर्ष 22 से 24 अगस्त को तैराकी की प्रतियोगिता होगी। 24 से 26 अक्तूबर को जिम्नास्टिक की प्रतियोगिता होगी। अंबाला में 21 से 23 नवंबर को रग्बी की प्रतियोगिता होगी। इसके अलावा सीएम कप 18 से 28 सितंबर तक आयोजित होगा। अभी इनके स्थानों पर निर्णय नहीं लिया हुआ है। इससे पहले 20 से 22 जून को सीनियर स्टेट खेल महाकुंभ खेला जाएगा। स्टेट इंटर खेल नर्सरी की प्रतियोगिताएं 12 से 14 दिसंबर तक होंगी।