फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Online food delivery and taxi companies have been directed to maintain police verification and record of employees.

Gurugram News: ऑनलाइन फूड डिलीवरी और टैक्सी कंपनियों को कर्मचारियों के पुलिस सत्यापन और रिकार्ड रखने के निर्देश

Sat, 15 Nov 2025 12:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Online food delivery and taxi companies have been directed to maintain police verification and record of employees.
ऑनलाइन फूड डिलीवरी और टैक्सी कंपनियों के कर्मचारियों के पुलिस सत्यापन और रिकार्ड रखने के निर्देश
विज्ञापन

-पुलिस उपायुक्त मुख्यालय ने कंपनी प्रतिनिधियों के साथ की बैठक




संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। नागरिकों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस उपायुक्त मुख्यालय ने ऑनलाइन फूड डिलीवरी और टैक्सी कंपनियों को निर्देश दिया है कि वे अपने सभी कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन और रिकॉर्ड रखें। शुक्रवार को कंपनी प्रतिनिधियों के साथ पुलिस उपायुक्त कार्यालय में मीटिंग हुई।


बैठक में कंपनियों को निर्देश दिया है कि सभी डिलीवरी पार्टनर्स और चालकों का पुलिस वेरिफिकेशन जरूरी कराएं। कोई भी कर्मचारी बिना वेरिफिकेशन के कार्य पर नहीं करेगा। कंपनी अपने कर्मियों के अपडेट रिकॉर्ड पुलिस विभाग को दे ताकि किसी भी आपातस्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके। महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कैब कंपनियों को विशेष सतर्कता बरतने एवं संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देंगे।
विज्ञापन


रात के समय में काम करने वाले चालक और कर्मी अतिरिक्त सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करें। कर्मचारी के गलत या आपराधिक पृष्ठभूमि पाए जाने पर तुरंत पुलिस को सूचना देते हुए उन्हें काम से हटाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनियों ने जल्द सत्यापन का दिया भरोसा

पुलिस उपायुक्त मुख्यालय डॉ. अर्पित जैन ने कहा है कि गुरुग्राम तेजी से विकसित होता कॉर्पोरेट और तकनीकी केंद्र है। फूड डिलीवरी और ऑनलाइन टैक्सी देने कंपनियों की सेवाओं पर शहर की बड़ी आबादी निर्भर है। ऐसे में सभी कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन होना जरूरी है। बैठक में मौजूद कंपनियों ने पुलिस को आश्वासन दिया है कि पुलिस वेरिफिकेशन प्रक्रिया को प्राथमिकता के साथ जल्द पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed