फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Online application process for admission in ITI from June 6

Gurugram News: आईटीआई में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 6 जून से

Thu, 29 May 2025 12:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Online application process for admission in ITI from June 6
गुरुग्राम। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2025-26 के लिए विभिन्न इंजीनियरिंग एवं गैर-इंजीनियरिंग व्यवसायों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 6 जून से प्रारंभ की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी विभागीय पोर्टल www.admissions.itiharyana.gov.in पर 20 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोहना की प्राचार्य सोनिया तक्षक ने बताया कि दाखिला प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश, संस्थानों की सूची, व्यवसायवार सीटें एवं आवश्यक सूचनाएं उक्त पोर्टल पर उपलब्ध करवाई गई हैं। दाखिले की विभिन्न चरणों, मेरिट सूची एवं सीट आवंटन की पूर्ण जानकारी वेबसाइट पर 6 जून से देखी जा सकेंगी। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा सभी अभ्यर्थियों से अनुरोध किया गया है कि वे दाखिले से संबंधित नवीनतम जानकारी के लिए पोर्टल को नियमित रूप से देखते रहें। आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को अपनी शैक्षणिक योग्यता, आरक्षण एवं निवास से संबंधित मूल प्रमाण-पत्रों की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी। इसके अतिरिक्त, आवेदन करते समय अभ्यर्थी के पास वैध निजी ईमेल आईडी, मोबाइल, परिवार पहचान पत्र संख्या और आधार संख्या का होना अनिवार्य होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed