{"_id":"60cdf5c68ebc3e2c5f7cac99","slug":"one-woman-killed-two-injured-in-road-accident-gurgaon-news-noi5884669187","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कार्पियो सवार की टक्कर से महिला की मौत, दूसरी महिला व बालिका घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कार्पियो सवार की टक्कर से महिला की मौत, दूसरी महिला व बालिका घायल
विज्ञापन
गुरुग्राम। पटौदी रोड पर राधा सत्संग के पास एक स्कार्पियो सवार की लापरवाही का खामियाजा एक महिला को अपनी जान गवां कर देना पड़ा है। वहीं, उसकी बेटी व सहेली अस्पताल में जिंदगी व मौत से जूझ रही हैं। मौके से भागे स्कार्पियो सवार की पुलिस तलाश कर रही है। मृतका के पति ने थाना सेक्टर-10 में मामला दर्ज कराया है।
यूपी के इटावा के रहने वाले वेदप्रकाश ने बताया कि वह शहर में सरस्वती इन्क्लेव में किराए पर परिवार सहित रहते हैं। शुक्रवार शाम सदर बाजार जाने के लिए वह अपनी पत्नी रजनी बेटी रितु व पत्नी की सहेली बीना के साथ पटौदी रोड पर राधा सत्संग के पास ऑटो का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच गांव गाडोली की ओर से तेज गति से आ रही स्कार्पियो ने तीनों को टक्कर मार दी।
हादसे के बाद स्कार्पियो सवार पटौदी की ओर भाग गया। गंभीर रूप से घायल पत्नी, बेटी व पत्नी की सहेली को राहगीरों की मदद से निकट के कमला हास्पिटल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने रजनी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, रितु व बीना की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर चालक की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं।