फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   One way trial from today to end the jam on Gurudwara Road

Gurugram News: गुरुद्वारा रोड पर जाम खत्म करने के लिए वन वे का ट्रायल आज से

Sat, 14 Oct 2023 12:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
One way trial from today to end the jam on Gurudwara Road
प्रयोग सफल रहा था तो लागू होगा नियम
विज्ञापन


राजीव चौक से सोहना चौक होते हुए अग्रवाल धर्मशाला की ओर से बस अड्डे जा सकेंगे वाहन


अग्रवाल चौक से मोर चौक होते हुए राजीव चौक जा सकेंगे वाहन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पुराने शहर में सोहना चौक से लेकर गुरुद्वारे रोड पर लगने वाले जाम को कम करने के लिए यातायात पुलिस ने कवायद शुरू की है। ट्रैफिक पुलिस ने राजीव चौक से बस अड्डे की ओर आने वाले वाहनों के लिए अग्रवाल धर्मशाला की ओर जाने के लिए एकल मार्ग किया है। दूसरी ओर बस अड्डे से सोहना चौक जाने वाले वाहनों को अग्रवाल धर्मशाला के पास से ही मोर चौक होते हुए जेल लैंड चौक के पास निकाला जाएगा। ट्रैफिक पुलिस का यह ट्रायल शनिवार सुबह आठ बजे से लागू होगा। सब कुछ सामान्य होने पर इसे स्थायी लागू किया जाएगा।


इस तरह से होगा डायवर्जन

: राजीव चौक से बस स्टैंड जाने वाले वाहन चालक जेल चौक से दाहिने न मुड़कर सोहना चौक से दाएं मुड़कर बस स्टैंड की तरफ जाएं।
: सदर बाजार गुरुग्राम की तरफ से राजीव चौक की तरफ जाने वाले वाहन चालक सोहना चौक से सीधा न चलकर बाए मुड़कर अग्रवाल चौक से मोर चौक से होते हुए जेल चौक होते हुए राजीव चौक की तरफ जाएं।
विज्ञापन

: पटेल नगर की तरफ से सदर बाजार की तरफ जाने वाले वाहन चालक मोर चौक से दाहिने न मुड़कर जेल चौक से सेठी चौक होते हुए सदर बाजार जाएं।

वर्जन

पुराने शहर में लगने वाले जाम को कम करने की कवायद के चलते यह प्रयोग किया गया है। ट्रायल सफल होने के बाद ही इसे पूरी तरह से लागू किया जाएगा। - सुखबीर, एसीपी ट्रैफिक , गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन



........ मयंक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed