फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   One student died, two injured in a road accident near Ghamdoj toll

Gurugram News: घामडोज टोल के पास सड़क हादसे में एक छात्र की मौत, दो घायल

Tue, 02 Jun 2026 09:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 09:34 PM IST
विज्ञापन
One student died, two injured in a road accident near Ghamdoj toll
तीनों युवक बाइक पर थे सवार, संतुलन बिगड़ने से डिवाइडर से टकराई बाइक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। घामडोज टोल प्लाजा के पास बाइक असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई है, वहीं दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों घायलों को गुरुग्राम के लिए रेफर कर दिया गया है। मृतक युवक बीए तीसरे वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। युवक की पहचान शुभम आयु (21) निवासी वार्ड नंबर 13, पहाड़ कॉलोनी सोहना के रूप में हुई है।


मंगलवार शाम को करीब साढ़े 4 बजे घामडोज टोल के समीप एक बाइक पर तीन युवक सवार थे। अचानक ही बाइक का संतुलन बिगड़ गया जिससे बाइक सड़क के बीचों बीच डिवाइडर से टकरा गई। और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। तथा बाइक पर सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से दो घायल युवकों को सोहना के नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया था जबकि एक घायल युवक को दमदमा चौक पर स्थित निजी अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया था। नागरिक अस्पताल में पहुंचने पर डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया जिसकी पहचान शुभम आयु (21) निवासी वार्ड नंबर 13, पहाड़ कॉलोनी सोहना के रूप में हुई है। वहीं, एक घायल युवक तुषार निवासी वार्ड नंबर-17, गूजर घाटी को गुरुग्राम के लिए रेफर कर दिया गया है। इसके अलावा दूसरे घायल युवक चुंगी नंबर-1, सोहना निवासी सुमित के हाथ व कंधे की हड्डी टूट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed