{"_id":"6444280fd9e3670515037e8f","slug":"one-phase-of-cloverleaf-ready-vehicles-running-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-3833-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: क्लोवरलीफ का एक फेज तैयार, दौड़ रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: क्लोवरलीफ का एक फेज तैयार, दौड़ रहे वाहन
Sun, 23 Apr 2023 12:01 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
Updated Sun, 23 Apr 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
मई के पहले सप्ताह में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी कर सकते हैं लोकार्पण
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर की सड़कों को एक-दूसरे से सीधा जुड़ाव देने के लिए दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बनाए जा रहे क्लोवर लीफ के एक फेज का निर्माण पूरा हो गया है। अब वाहनों की सुगम आवाजाही के लिए स्लीप रोड बनाई जा रही है। मजेदार बता यह है कि पहले फेज का निर्माण पूरा होने के बाद से इस पर वाहन फर्राटा भरने लगे हैं। जबकि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने अभी इसका अधिकारिक ट्रायल शुरू नहीं किया है। लेकिन रोड की रंगत देखकर वाहन चालक काबू नहीं रख पा रहे हैं और एक फेज में आरामदायक और सुगम सफर का आनंद ले रहे हैं। खासकर सोहना रोड, गोल्फ कोर्स रोड की ओर आकर सेक्टर 37 और नरसिंहपुर औद्योगिक क्षेत्र तथा आईएमटी मानेसर में जाने वाले वाहन इस पर सफर करने लगे हैं।
क्लोवरलीफ का निर्माण अंतिम चरण में हैं। केंद्रीय मंत्री एवं स्थानीय सांसद राव इंद्रजीत सिंह केंद्रीय सड़क एवं परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर इसके लोकार्पण का अनुरोध कर चुके हैं, जिसे गडकरी ने स्वीकार कर लिया है। मई के पहले सप्ताह में गडकरी इसका लोकार्पण कर सकते हैं। हालांकि अभी एनएचएआई की ओर से इसकी तिथि तय नहीं की गई है। गडकरी की ओर से समय की उपलब्धता मिलते ही एनएचएआई इसके लोकार्पण का समय और तिथि तय कर लेगा।
-- -- -- -
शहर भर के रोड नेटवर्क को एकसाथ जोड़ेगा
क्लोवरलीफ पूरे शहर के रोड नेटवर्क को एक साथ कनेक्ट करेगा। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बनाए जा रहा क्लोवरलीफ शहर के अंदर के यातायात को कम करने में मदद करेगा। यह गुरुग्राम से लगते प्रमुख कस्बों और शहरों के साथ दूर-दराज के शहरों को जाने वाले यातायात को शहर के बाहर से निकालेगा। फरीदाबाद की ओर से आने वाले वाहनों को यह शहर के एक हिस्से के साथ द्वारका एक्सप्रेसवे और एनएच-48 से कनेक्टिविटी देगा। इसी तरह द्वारका और नए विकसित हो रहे गुरुग्राम की ओर से आने वाले वाहनों को भी यह एनएच-48, सोहना राेड, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और फरीदाबाद से कनेक्ट करेगा। सदर्न पेरिफोरल रोड (एसपीआर) के रास्ते दोनों तरफ का यातायात अपने गंतव्य की ओर बढ़ेगा। कुल मिलाकर फरीदाबाद, गोल्फ कोर्स रोड, सोहना, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जयपुर, आईएमटी मानेसर, रेवाड़ी, भिवाड़ी, धारूहेड़ा, बावल, नीमराणा जाने वाला और इस ओर से उस ओर जाने वाले यातायात शहर से 10 किलोमीटर पहले ही अपने गंतव्य की ओर बढ़ सकेगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
फिलहाल इसका ट्रायल शुरू नहीं किया गया है। वाहन चालकों को इस पर सफर करने से रोका जा रहा है। अभी एक फेज का काम बकाया है। नीचे दो तरफ की स्लीप रोड का निर्माण किया जा रहा है। पूरे क्लोवरलीफ का एक बार ही ट्रायल करेंगे। अभी लोकार्पण की तिथि तय नहीं की गई है।-- निर्माण जंबूलकर, परियोजना निदेशक।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर की सड़कों को एक-दूसरे से सीधा जुड़ाव देने के लिए दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बनाए जा रहे क्लोवर लीफ के एक फेज का निर्माण पूरा हो गया है। अब वाहनों की सुगम आवाजाही के लिए स्लीप रोड बनाई जा रही है। मजेदार बता यह है कि पहले फेज का निर्माण पूरा होने के बाद से इस पर वाहन फर्राटा भरने लगे हैं। जबकि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने अभी इसका अधिकारिक ट्रायल शुरू नहीं किया है। लेकिन रोड की रंगत देखकर वाहन चालक काबू नहीं रख पा रहे हैं और एक फेज में आरामदायक और सुगम सफर का आनंद ले रहे हैं। खासकर सोहना रोड, गोल्फ कोर्स रोड की ओर आकर सेक्टर 37 और नरसिंहपुर औद्योगिक क्षेत्र तथा आईएमटी मानेसर में जाने वाले वाहन इस पर सफर करने लगे हैं।
क्लोवरलीफ का निर्माण अंतिम चरण में हैं। केंद्रीय मंत्री एवं स्थानीय सांसद राव इंद्रजीत सिंह केंद्रीय सड़क एवं परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर इसके लोकार्पण का अनुरोध कर चुके हैं, जिसे गडकरी ने स्वीकार कर लिया है। मई के पहले सप्ताह में गडकरी इसका लोकार्पण कर सकते हैं। हालांकि अभी एनएचएआई की ओर से इसकी तिथि तय नहीं की गई है। गडकरी की ओर से समय की उपलब्धता मिलते ही एनएचएआई इसके लोकार्पण का समय और तिथि तय कर लेगा।
विज्ञापन
शहर भर के रोड नेटवर्क को एकसाथ जोड़ेगा
क्लोवरलीफ पूरे शहर के रोड नेटवर्क को एक साथ कनेक्ट करेगा। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बनाए जा रहा क्लोवरलीफ शहर के अंदर के यातायात को कम करने में मदद करेगा। यह गुरुग्राम से लगते प्रमुख कस्बों और शहरों के साथ दूर-दराज के शहरों को जाने वाले यातायात को शहर के बाहर से निकालेगा। फरीदाबाद की ओर से आने वाले वाहनों को यह शहर के एक हिस्से के साथ द्वारका एक्सप्रेसवे और एनएच-48 से कनेक्टिविटी देगा। इसी तरह द्वारका और नए विकसित हो रहे गुरुग्राम की ओर से आने वाले वाहनों को भी यह एनएच-48, सोहना राेड, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और फरीदाबाद से कनेक्ट करेगा। सदर्न पेरिफोरल रोड (एसपीआर) के रास्ते दोनों तरफ का यातायात अपने गंतव्य की ओर बढ़ेगा। कुल मिलाकर फरीदाबाद, गोल्फ कोर्स रोड, सोहना, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जयपुर, आईएमटी मानेसर, रेवाड़ी, भिवाड़ी, धारूहेड़ा, बावल, नीमराणा जाने वाला और इस ओर से उस ओर जाने वाले यातायात शहर से 10 किलोमीटर पहले ही अपने गंतव्य की ओर बढ़ सकेगा।
विज्ञापन
फिलहाल इसका ट्रायल शुरू नहीं किया गया है। वाहन चालकों को इस पर सफर करने से रोका जा रहा है। अभी एक फेज का काम बकाया है। नीचे दो तरफ की स्लीप रोड का निर्माण किया जा रहा है। पूरे क्लोवरलीफ का एक बार ही ट्रायल करेंगे। अभी लोकार्पण की तिथि तय नहीं की गई है।