फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   One patient died of infection, 245 newcomers

संक्रमण के चलते 1 मरीज की मौत, 245 नए मरीज आए

Sat, 27 Mar 2021 07:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 07:16 PM IST
विज्ञापन
One patient died of infection, 245 newcomers
गुरुग्राम। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या कम होती नहीं दिख रही है। इसी क्रम में शनिवार को जिले में कोरोना के 245 नए मरीज आए जबकि 166 संक्रमितों को स्वस्थ घोषित किया गया। अब तो रोजाना 200 से ज्यादा नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हो रही है तो उससे कहीं कम संख्या में मरीज स्वस्थ हो रहे हैं। वहीं, अब कोरोना के चलते मरने वालों की संख्या भी बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

245 नए मरीजों के आने के साथ ही अब जिले में कुल मरीजों की आंकड़ा बढ़कर 61972 तक पहुंच चुकी है, जिसमें से 60092 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता की बात है कि मृतकों की संख्या भी बढ़ने लगी है और पिछले एक सप्ताह में चार संक्रमितों की मौत हो चुकी है। कोरोना के कारण अब तक जिले में 364 मरीजों की मौत हो चुकी है। हालांकि, कोरोना का प्रकोप बढ़ने के साथ ही जांच की संख्या भी बढ़ा दी गई है। अब जिले में रोजाना 5 हजार से ज्यादा लोगों की कोविड जांच की जा रही है।
विज्ञापन

5006 लोगों की जांच
पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड जांच के लिए जिले में 5006 लोगों से नमूने लिए गए, जिसमे से 4479 नमूनों को आरटी-पीसीआर जांच के लिए भेजा गया जबकि 527 नमूनों की रैपिड एंटीजन के जरिए जांच की जाएगी। अब तक जिले में 9 लाख 20 हजार 555 लोगों की कोविड जांच हो चुकी है। इसमें से 61 हजार 972 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed