{"_id":"68ebfdeaa5bf1791f90c21e9","slug":"one-killed-two-injured-as-bike-skids-and-falls-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-69625-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बाइक फिसलकर गिरने से एक की मौत दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बाइक फिसलकर गिरने से एक की मौत दो घायल
विज्ञापन
गुरुग्राम-रेवाड़ी रोड पर मिट्टी के कारण फिसल गई थी बाइक
अमर उजाला ब्यूराे
गुरुग्राम। सेक्टर-10 थाना क्षेत्र में गुरुग्राम-रेवाड़ी रोड पर निर्माणाधीन सड़क पर पड़ी मिट्टी से बाइक फिसलकर गिर गई। इस हादसे में एक की मौत हो गई और बाइक पर सवार दो अन्य व्यक्ति घायल हो गए। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
मृतक की पहचान हमीरपुर (उत्तर प्रदेश) के पनवाड़ी गोहानी गांव निवासी मूलचंद (57 वर्ष) के रूप में हुई है। वह मानेसर क्षेत्र के बास गांव में अपने भाई के साथ रहता था और राज मिस्त्री का काम करता था। शु्क्रवार की रात को वह अपने दो साथियों के साथ बाइक से होकर गुरुग्राम-रेवाड़ी रोड पर जा रहा था। मूलचंद बाइक पर पीछे बैठा हुआ था। हयातपुर गढ़ी रोड के पास निर्माणाधीन सड़क पर पड़ी मिट्टी में उनकी बाइक फिसल गई और तीनों बाइक सवार गिरकर घायल हो गए। मूलचंद के सिर में गहरी चोटें लगी होने के कारण उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी पहुंचाया था। जांच अधिकारी संत कुमार ने बताया कि मामले में कोई संदिग्ध बात सामने नहीं आई है। परिवार वालों के बयान भी दर्ज किए गए हैं।