{"_id":"603a3bb38ebc3e1cbb421985","slug":"one-killed-in-collision-between-trolla-and-scorpio-gurgaon-news-noi5681347186","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राला ने मारी स्कॉर्पियो में टक्कर, एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्राला ने मारी स्कॉर्पियो में टक्कर, एक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
गुरुग्राम। राजीव चौक से दिल्ली की तरफ जाने वाले हाइवे पर तेज रफ्तार ट्राला ने स्कार्पियो में टक्कर मार दी। जिससे स्कार्पियो चालक की मौत हो गई, तीन लोग घायल हो गए। गाड़ी में चार लोग सवार थे।
पुलिस के मुताबिक, सुभाष चंद ललित ज्योति पार्क में रहते हैं। उनकी न्यू कॉलोनी में जिम प्रोडक्ट की दुकान है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात को वह अर्जुन नगर में रहने वाले प्रवीण और दो अन्य दोस्तों के साथ स्कॉर्पियो से दिल्ली की तरफ जा रहे थे। जब वह राजीव चौक फ्लाई ओवर से नीचे की तरफ उतर रहे थे। तभी एक ट्राला कभी दाहिने और कभी बाएं करके चला रहा था। प्रवीण ने हॉर्न बजा कर आगे निकलने की कोशिश की तो चालक ने ट्राला को अचानक दाहिने मोड़ दिया।
इससे उनकी स्कार्पियो क्षतिग्रस्त हो गई और चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की मदद से वह नजदीकी अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्रवीण को मृत घोषित कर दिया। पुलिस पीआरओ सुभाष बोकन ने बताया कि मृतक के दोस्त की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है।