फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   One crore cheated in the name of getting land in Goa, case

Gurugram News: गोवा में जमीन दिलाने के नाम पर एक करोड़ ठगे, केस

Tue, 05 Mar 2024 12:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
One crore cheated in the name of getting land in Goa, case
आरोपी ने विवादित जमीन को अपना बताकर ले लिए पैसे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गोवा में प्लॉट दिलाने के नाम पर करीब एक करोड़ रुपये की ठगी मामले में सेक्टर 29 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी ने विवादित जमीन को अपना बताकर पैसे ले लिए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

सिटी सेंटर एमजी रोड निवासी कृष्ण कुमार अंतिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह केरल निवासी लेंचु के जेम्स से अपने एक सहयोगी के साथ मिले थे। आरोपी 2 जून 2023 को उनके कार्यालय आया और साजिश के तहत अस्सगांव गोवा में अपनी संपत्ति देने या विकसित करने के लिए सहयोग का प्रस्ताव दिया। आरोपी ने आश्वासन दिया कि जमीन का वैध मालिक है। आरोपी ने जमीन के नाम पर एक करोड़ रुपये ले लिए। आरोपी ने कोई दस्तावेज नहीं दिया, जिससे पीड़ित को संदेह हुआ। जांच में संपत्ति के कागजात नकली मिले। पीड़ित ने अपने स्तर पर 2 नवंबर 2023 को दस्तावेज हासिल किया, जो उस क्षेत्र की ग्राम पंचायत द्वारा जारी किए गए थे। पंचायत से संपर्क करने के बाद पता चला कि उक्त संपत्तियां एक विशेष जांच दल (एसआईटी) की जांच के अधीन हैं। गोवा में जमीन हड़पने के मामलों की जांच के लिए जनवरी 2022 में गठित किया गया है। जांच में पता चला कि आरोपी एक शातिर अपराधी है और हाल में मनी लॉन्ड्रिंग के अपराधों के लिए प्रवर्तन विभाग से नोटिस मिला था। आरोपी के लिए गोवा पुलिस की ओर से लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed