{"_id":"68c31a12273369888302de04","slug":"one-arrested-for-molesting-and-assaulting-a-woman-gurgaon-news-c-24-1-grg1016-66995-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: महिला से छेड़छाड़ और मारपीट में एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: महिला से छेड़छाड़ और मारपीट में एक गिरफ्तार
विज्ञापन
अब तक पांच आरोपी पकड़े जा चुके
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। अपराध शाखा सेक्टर-40 की पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ करने और उसके साथी से मारपीट करने के मामले में एक आरोपी को दिल्ली के हौज खास से गिरफ्तार किया। इस मामले में पुलिस अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
बुधवार को गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान दिल्ली के मुनिरका गांव, बसंत कुंज निवासी प्रकाश के रूप में हुई है। आरोपी से पूछताछ करने पर पता चला कि मामले में पीड़ितों ने क्लब में आकर गाली-गलौज की थी। ऐसे में क्लब के बाउंसरों ने उनसे मारपीट की थी। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार का कहना है कि पुलिस द्वारा मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों को काबू करके जांच में शामिल किया जाएगा।
ये था मामला
8 जून को एक महिला ने सेक्टर-29 थाने में दी शिकायत में बताया था कि वह अपनी ड्यूटी करके घर वापस लौट रही थी। रास्ते में मिराज क्लब के बाउंसर व स्टाफ के लोग उसे घूरने लगे और गंदे कमेंट पास करने लगे। छेड़छाड़ भी की। उसने यह बात अपने क्लब (ह्यूमन नाइट क्लब) के मालिक को बताई थी। जब उनके क्लब के मालिक ने मिराज क्लब के मालिक व मैनेजर से बात की तो उनके बाउंसरों अनिल, रोहित, एकलव्य, प्रकाश के अलावा अन्य चार युवकाें ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।