{"_id":"617d8406368087638c062198","slug":"one-arrested-for-killing-refugee-gurgaon-news-noi613405570","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरणार्थी की हत्या के मामले में एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शरणार्थी की हत्या के मामले में एक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। शराब पार्टी के दौरान सोमालिया मूल के युवक की संदिग्ध हालात में हत्या के मामले में एक आरोपी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान मोहम्मद शेख मूस अहमद के तौर पर हुई। पुलिस की जांच में सामने आया कि मृतक मोहम्मद मोहमूद ड्यूल और आरोपी दोनों रात को कमरे में एक साथ थे। मृतक आरोपी को बार-बार अधिक शराब पीने को कह रहा था। इसी पर गुस्से में आरोपी ने ड्यूल को धक्का मार दिया था जिससे वह गिर गया। फिर उसे उठाकर बिस्तर पर लेटा दिया।
सुबह जब अन्य साथी दिल्ली चले गए तो उसे नींद में सोता समझ उठाया गया लेकिन नहीं उठा तो उसे निजी अस्पताल ले गए जहां पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। मामले में पुलिस ने कुल 7 आरोपियों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की थी। लेकिन अब तक की जांच में इसी एक आरोपी की भूमिका सामने आई है। मृतक व उसके साथियों को बतौर शरणार्थी हर महीने 15 हजार रुपये जीवन यापन के मिलते हैं। इसके साथ ही इनमें से कई बतौर ट्रांसलेटर व अन्य तरह की जॉब करते हैं।
बता दें कि यह मामला मेफील्ड गार्डन सोसाइटी में सामने आया था। शिकायत दिल्ली के मालवीय नगर के खिड़की एक्सटेंशन में रहने वाले सोमालिया के मूल निवासी अबदीरिजाक मोहमूद ने दी है। वह करीब 7 साल पहले रिफ्यूजी के तौर पर भारत आया। उसका चचेरा भाई सोमालिया निवासी मोहम्मद मोहमूद ड्यूल भी दिल्ली के मालवीय नगर के हौज रानी क्षेत्र में रहता था। ड्यूल बुधवार को अपने अन्य दोस्तों के साथ सेक्टर-45 के एक होटल में शराब पार्टी करने आया। देर रात 1 बजे तक यहां शराब पीने के बाद सभी मेफील्ड गार्डन सोसाइटी में रहने वाले ड्यूल के दोस्त अली ओसमान अली के घर चले गए। वहां फिर से सभी ने शराब पी।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह सब चले गए जबकि ड्यूल सोता रहा। सुबह करीब 11 बजे वह नींद से नहीं उठा तो उसे निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तब पता चला कि रात को उसे किसी ने धक्का मारा तो वो जमीन पर गिर गया था। सिर में लगी चोट के चलते ही मौत होना पाया गया। शिकायत पर सेक्टर-50 थाना पुलिस ने मृतक के दोस्तों अली ओसमान अली, मोहम्मद अबदीरहमान हाफिज, फोद अहमद नूर, अबुकर ओसमान मोहम्मद, मोहम्मद शेख म्यूस अहमद, अबदीरहमान लिबान इब्राहिम, मोहम्मद अब्बुलाही शरीफ के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर जांच कर रही है।