फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   One arrested for human trafficking and cyber fraud by sending people abroad

Gurugram News: मानव तस्करी और विदेश भेजकर साइबर ठगी में संलिप्त एक गिरफ्तार

Sun, 30 Nov 2025 12:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
One arrested for human trafficking and cyber fraud by sending people abroad
विरोध करने पर पीड़ितों को मारने की धमकी दी जाती थी
विज्ञापन

जींद के दो युवाओं को नौकरी दिलाने का झांसा देकर विदेश भिजवाया

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवाओं से मानव तस्करी के जरिए साइबर ठगी कराने में संलिप्त एक आरोपी को साइबर अपराध थाना पश्चिम की पुलिस ने सेक्टर-37 से गिरफ्तार किया है। आरोपी विदेश भेजने के नाम पर युवाओं को फंसाकर उन्हें अवैध तरीके से थाईलैंड और फिर डंकी रूट से म्यांमार ले जाकर साइबर अपराध कराते हैं। विरोध करने पर पीड़ितों को मारने की धमकी दी जाती थी।
गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान जींद (हरियाणा) के दया बस्ती निवासी प्रवीन के रूप में हुई है। आरोपी 10वीं कक्षा पास है और पिछले काफी समय से अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगों के संपर्क में था। आरोपी प्रवीन से पूछताछ करने पर पता चला कि वह नवंबर 2024 में थाईलैंड गया था। वहां पर उसकी मुलाकात साइबर ठगी करने वाले विभिन्न देशों (भारत, पाकिस्तान व चीन) के ठगों से हुई थी। इसके बाद वह दिसंबर 2024 में भारत में वापस आ गया था। भारत में आने के बाद भी वह थाईलैंड में मिले विभिन्न देशों के साइबर ठगों के संपर्क में था और उनके कहे अनुसार वह ठगी करने के लिए भारत से युवाओं को विदेश भेजने लगा। इसके बदले उसे कमीशन के तौर पर प्रत्येक व्यक्ति के 50 हजार रुपये मिलते थे।
विज्ञापन

प्रवीन टेलीग्राम व इंस्टाग्राम के माध्यम से भारत में युवाओं से संपर्क करता और भारत के युवाओं को थाईलैंड में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनको विश्वास में ले लेता। इसके बाद थाइलैंड में रह रहे अपने अन्य साथियों की सहायता से उन्हें अवैध तरीके से थाईलैंड से म्यांमार भेज देता। वहां ले जाकर चीनी मूल के लोगों द्वारा संचालित साइबर ठगी के कार्य में भारतीय युवाओं को झोंक देता। जब कोई व्यक्ति इसका विरोध करता तो उन्हें ये मारने की धमकी देते और वापस भेजने के लिए मोटी रकम वसूलते। इस मामले में भी आरोपी के साथियों ने पीड़ित युवक को भारत वापस भेजने के बदले 4700 डॉलर की डिमांड की थी। पुलिस की जांच और आरोपी प्रवीन से पूछताछ में पता चला कि वह जींद के दो युवाओं को नौकरी दिलाने का झांसा देकर विदेश भिजवा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रवीन का आपराधिक रिकॉर्ड
आरोपी प्रवीन का आपराधिक रिकॉर्ड जांचने पर पता चला कि उसके खिलाफ वीजा दिलाने के नाम पर रुपये ठगने के संबंध में जींद जिले में एक मामला दर्ज है। 20 युवाओं को विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर मानव तस्करी करने के अलग-अलग तीन मामलों में गुरुग्राम पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ करके पुलिस जल्द ही अन्य साथी आरोपियों को गिरफ्तार करेगी।


आरोपी प्रवीन को 28 नवंबर को अदालत में पेश करके दो दिन रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। रिमांड के दौरान आरोपी से अन्य वारदातों व साथी आरोपियों के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की जानकारी जुटाई जा रही है।
- प्रियांशु दीवान, सहायक पुलिस आयुक्त (साइबर अपराध), गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article