फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   One and a half year old child dies after being crushed by auto

ऑटो से कुचलकर डेढ़ वर्षीय बच्चे की मौत

Wed, 23 Mar 2022 11:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
One and a half year old child dies after being crushed by auto
गुरुग्राम। अशोक विहार फेज-3 इलाके में ऑटो के नीचे आने से एक डेढ़ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने सेक्टर-5 थाना पुलिस को अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने का मामला दर्ज कराया है। मूल रूप से बिहार के मधुबनी निवासी रणजीत कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह तीन भाइयों व माता-पिता के साथ अशोक विहार फेज-3 में रहते हैं। वह पास में ही किराने की दुकान चलाते हैं। मंगलवार को सुबह करीब 11 बजे उन्होंने दुकान में रखने के लिए सामान मंगाया था। वह किराने का सामान दुकान के अंदर रख रहे थे और उनका डेढ़ वर्षीय भतीजा यश बाहर खेल रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ऑटो ने उनके भतीजे को टक्कर मार दी और कुचलते हुए निकल गया।
विज्ञापन

ऑटो चालक फरार : बच्चे की चीख सुनकर वह सारा काम छोड़कर उसकी तरफ दौड़े और उसे लेकर पास में ही स्थित मड़िपाल अस्पताल पहुंचे। यहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद ही बच्चे को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी तरफ बच्चे को कुचलने के बाद ऑटो चालक ऑटो को घटनास्थल से कुछ दूरी पर छोड़कर फरार हो गया। बच्चे की मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed