फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   One accused in fake Telma-AM drug case sent to jail, main accused's police custody extended

Gurugram News: नकली टेल्मा-एएम दवा कांड में एक आरोपी भेजा जेल, मुख्य आरोपी की पुलिस हिरासत बढ़ी

Thu, 23 Jul 2026 07:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 07:51 PM IST
विज्ञापन
One accused in fake Telma-AM drug case sent to jail, main accused's police custody extended
सुब्रत द्विवेदी के भाई और उसके व्यावसायिक साझेदार को भी नोटिस जारी किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हाई ब्लड प्रेशर की नकली दवा टेल्मा-एएम के अवैध कारोबार का खुलासा होने के बाद जांच एजेंसियां पूरे नेटवर्क की परतें खोलने में जुटी हैं। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद जुबैर को बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। वहीं, मामले के मुख्य आरोपी सुब्रत द्विवेदी की पुलिस हिरासत अदालत ने तीन दिन और बढ़ा दी है, ताकि उससे गहन पूछताछ की जा सके।

जांच के दौरान अधिकारियों ने सुब्रत द्विवेदी के भाई और उसके व्यावसायिक साझेदार को भी नोटिस जारी किया है। उसने जांच एजेंसी को सूचित किया है कि वह अपने पिता के उपचार के कारण फिलहाल बाहर है और अगले सप्ताह जांच में शामिल होगा। एफडीए और पुलिस की संयुक्त टीम अब इस पूरे रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने, नकली दवाओं की सप्लाई के स्रोत और वितरण तंत्र की कड़ियां जोड़ने में लगी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि नकली दवा किन-किन मेडिकल स्टोरों तक पहुंची और इसकी कितनी खेप बाजार में बेची गई। अब तक की जांच में संकेत मिले हैं कि आरोपी केवल सप्लाई का काम करते थे। नकली दवा रुड़की की एक यूनिट में तैयार कराई जाती थी, जहां से इसे अलग-अलग राज्यों और बाजारों में भेजा जाता था। अधिकारियों का कहना है कि निर्माण से लेकर पैकेजिंग, बिलिंग और वितरण तक पूरे नेटवर्क की बारीकी से जांच की जा रही है। पूछताछ के बाद इस गिरोह से जुड़े कई और लोगों के नाम सामने आने की संभावना है।
विज्ञापन


---
मुख्य आरोपी की पुलिस रिमांड अदालत ने तीन दिन के लिए बढ़ा दी है, ताकि उससे सप्लाई नेटवर्क और अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ की जा सके। वहीं, दूसरे आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजते हुए भोंडसी जेल भेज दिया गया। - डॉ. सुरेश कुमार, ड्रग कंट्रोलर अधिकारी, गुरुग्राम-2
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed