फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   On the second Monday of Sawan

Gurugram News: सावन के दूसरे सोमवार को हर-हर महादेव के लगे जयकारे

Mon, 21 Jul 2025 07:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 07:36 PM IST
विज्ञापन
On the second Monday of Sawan
शहर के मंदिरों में भक्तों ने शिव का किया अभिषेक किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सावन के दूसरे सोमवार को शहर के मंदिरों में भक्तों ने शिव का अभिषेक किया। घंटेश्वर मंदिर और भूतेश्वर मंदिर में कांवड़िया शिविर भी चल रहे हैं। एक तरफ कांवड़िये भजन कीर्तन कर रहे हैं तो दूसरी ओर सुबह आम भक्त शिव का जलाभिषेक कर हर-हर महादेव के जयकारे लगाते रहे।
मंदिर में सुबह और शाम की आरती, रुद्राभिषेक और शिव भक्ति के भजनों में कांवड़ शिविर में ठहरे कांवड़िये शामिल हुए। इसके अलावा सिद्धेश्वर मंदिर में रोजाना 3.30 बजे से रुद्राभिषेक का विशेष कार्यक्रम चल रहा है। शिव पूजन के लिए आए भक्त भी इसमें शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन



दरअसल, सावन की दूसरी सोमवारी के अलावा इस दिन कामिका एकादशी भी थी। इस मौके पर भगवान शिव के जलाभिषेक, दही, दूध, बेलपत्र आदि अर्पित कर पूजन किया गया। वहीं, भगवान विष्णु को पंचामृत, तुलसी और फल अर्पित किए गए। घंटेश्वर मंदिर, सिद्धेश्वर मंदिर, सेक्टर चार स्थित श्रीराम मंदिर में भगवान विष्णु और लक्ष्मी के मंदिर में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक के बाद पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा दौलताबाद स्थित बाबा प्रकाश पुरी मंदिर, पटौदी स्थित इंछापुरी मंदिर, फर्रुखनगर स्थित काला महादेव, कादीपुर स्थित बाबा रतनदास मंदिर में काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed