{"_id":"6275603ab022be429448938a","slug":"on-the-second-day-5-thousand-shanties-were-demolished-in-saraswati-kunj-area-gurgaon-news-noi647067153","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन सरस्वती कुंज इलाके में 5 हजार झुग्गियां ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन सरस्वती कुंज इलाके में 5 हजार झुग्गियां ध्वस्त
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर 53 स्थित सरस्वती कुंज इलाके में दूसरे दिन शुक्रवार को भी सरकारी जमीन से अवैध कब्जे ध्वस्त करने का काम जारी रहा और 5 हजार अवैध झुग्गी झोपड़ियों को ध्वस्त कर दिया गया। दो दिन में 20 एकड़ जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया है। मुक्त कराई गई जमीन पर फिर कब्जा न हो, इसके लिए वहां पर सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है।
शुक्रवार को जिला नगर योजनाकार (प्रवर्तन) आरएस बाठ के नेतृत्व में टीम सरस्वती कुंज इलाके में पहुंची। मुख्यमंत्री के सरकारी जमीनों को अवैध कब्जों से मुक्त करने के निर्देशों के बाद से यहां पर अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को अभियान के दौरान ही झुग्गी वाले अपना सामान भी हटाते रहे।
डीटीपी प्रवर्तन आरएस बाठ ने बताया कि यहां पर पास ही में गोल्फ कोर्स रोड क्षेत्र में भी अवैध रूप से पार्किंग संचालित हो रही थी, उसे भी हटाया गया। उन्होंने बताया कि शनिवार और रविवार अवकाश रहेगा। सोमवार को तीसरे दिन अभियान जारी रहेगा। यह भी पता लगाया जा रहा है कि कौन-कौन यहां पर अवैध गतिविधियों में शामिल रहे हैं, उनके खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। यहां से अपने-अपने कब्जे खुद ही लोग हटा लें, इसके लिए मुनादी किए जाने का काम भी लागातर जारी है।