फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   On the pretext of marriage, the son of a police officer kept raping

शादी का झांसा देकर थानेदार का बेटा करता रहा दुष्कर्म

Thu, 09 Jun 2022 11:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
On the pretext of marriage, the son of a police officer kept raping
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री विंडो पर मिली शिकायत के बाद सेक्टर-14 थाना पुलिस ने एक थानेदार के बेटे के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया है। युवती का आरोप है कि थानेदार जब अपने गांव भिवानी जाता था तो बेटा पुलिस लाइंस के क्वार्टर में बुलाकर उससे दुष्कर्म करता था। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार युवती ने दुष्कर्म का आरोप पुलिस लाइंस के जी-टॉवर स्थित क्वार्टर में रहने वाले युवक साहिल पर लगाया है। युवती का कहना है कि साल 2018 में नैना नामक उसकी सहेली ने उसे साहिल से मिलवाया था। इसकेे बाद दोनों में बात होने लगी। युवक ने शादी का वादा किया। फिर एक दिन होटल में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए। युवती ने कई बार शादी के लिए कहा। हर बार युवक जवाब देता कि परिवार वाले जब भी मेरी शादी करेंगे तो मैं तुमसे ही करूंगा। इस दौरान युवक के माता-पिता जब भी भिवानी में गांव चले जाते तो वह सरकारी क्वार्टर में बुलाकर युवती से संबंध बनाता। युवती शादी के लिए दबाव बनाने लगी तो दिसंबर 2021 में एक कागज पर युवती को लिखकर दिया कि मैं तुमसे ही शादी करूंगा।
विज्ञापन

अब युवती को पता चला है कि युवक ने 18 फरवरी 2022 को किसी अन्य युवती से शादी कर ली है। युवती ने विरोध जताया तो आरोपी ने उसे 10 अप्रैल को सेक्टर-14 में मिलने के लिए बुलाया। काफी देर तक कार में बात करने के बाद एक होटल में ले गया और वहां दुष्कर्म के बाद उसे जाति सूचक शब्दों से संबोधित करते हुए धमकाया। जान से मारने की धमकी देकर आरोपी चला गया। युवती की शिकायत पर बुधवार को सेक्टर-14 थाना में दुष्कर्म, धमकी देने व एससी एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। थाना पुलिस की टीम मामले में कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed