फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   On the first day of the trial, there was a traffic jam at the Sirhaul border.

Gurugram News: ट्रायल के पहले दिन लगा सिरहौल बॉर्डर पर लगा जाम

Fri, 10 Oct 2025 12:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
On the first day of the trial, there was a traffic jam at the Sirhaul border.
यातायात पुलिस ने दिल्ली से गुरुग्राम की तरफ आने के लिए तीन लेन बनाईं
विज्ञापन

बैरिकेडिंग से गंतव्य तक जाने वाली लेन को समझने में रही असमंजस की स्थिति

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शंकर चौक पर वाहन चालकों को जाम से निजात दिलाने के लिए यातायात पुलिस की तरफ से शुरू किए गए ट्रायल के पहले दिन ही सिरहौल बॉर्डर पर लंबा जाम लग गया। यातायात पुलिसकर्मियों को वाहनों को जाम से निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

यातायात पुलिस की तरफ से दिल्ली से गुरुग्राम की तरफ आने के लिए सिरहौल बॉर्डर पर तीन लेन बनाई गई हैं। दिल्ली की तरफ से आने वाले वाहन चालकों के सामने बैरिकेडिंग की वजह से अपने गंतव्य तक जाने वाली लेन को समझने में असमंजस की स्थिति पैदा हो गई थी। इसकी वजह से जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

यातायात पुलिस की तरफ से दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर तीन लेन बनाई गईं। सबसे दाहिनी लेन इफको चौक व जयपुर की ओर जाने वाले वाहनों के लिए, बीच वाली लेन साइबर सिटी, उद्योग विहार और सिकंदरपुर जाने के लिए और सबसे बाईं लेन एंबियंस माल की ओर सर्विस रोड से वाहनों के निकालने के लिए बनाई गई। बृहस्पतिवार को सुबह पीक आवर में ही सिरहौल टोल प्लाजा पर जाम लग गया। दोपहर में कुछ समय के लिए राहत जरूर मिली, लेकिन इसके बाद फिर दिल्ली से गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर लंबा जाम लग गया। कई वाहन चालकों ने गलत लेन में प्रवेश कर लिया जिसके बाद उन्हें फिर से घूम कर जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रायल का पहला दिन होने की वजह से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ दिनों में स्थिति सामान्य हो जाएगी। उम्मीद है कि ट्रायल में किए गए बदलाव से वाहन चालकों की परेशानी कम होगी।
-सतपाल यादव,सहायक पुलिस आयुक्त (मुख्यालय / हाईवे)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed