Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   On November 12, 6.38 lakh children will be given deworming medicine.

Gurugram News: 12 नवंबर को 6.38 लाख बच्चों को खिलाई जाएगी पेट के कीड़े मारने की दवा

Sat, 07 Nov 2026 12:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
On November 12, 6.38 lakh children will be given deworming medicine.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

22 से 24 नवंबर तक 3.98 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी
गुरुग्राम। स्वास्थ्य विभाग नवंबर में दो बड़े स्वास्थ्य अभियान चलाएगा। 12 नवंबर को 6.38 लाख बच्चों और किशोरों को कृमिनाशक दवा दी जाएगी। वहीं, 22 से 24 नवंबर तक 3.98 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत 1 से 19 वर्ष तक के 6,38,547 बच्चों और किशोर-किशोरियों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी। इसके अलावा, प्रजनन आयु वर्ग की 99,184 महिलाओं को भी कृमि नियंत्रण की दवा मिलेगी। अभियान में छूटने वाले लाभार्थियों के लिए 19 नवंबर को मॉप-अप दिवस आयोजित होगा। यह कार्यक्रम का बीसवां चरण है, जो हर छह महीने में आयोजित होता है। एक से दो वर्ष तक के बच्चों को दवा की आधी खुराक दी जाएगी। अभियान की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को अतिरिक्त उपायुक्त सोनू भट्ट ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने योजनाओं की नियमित निगरानी और समयबद्ध लक्ष्य पूरे करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पल्स पोलियो अभियान में जिले के 3,98,808 बच्चों को खुराक पिलाने का लक्ष्य है। इसके लिए 1,613 बूथ बनाए जाएंगे। इनमें 1,175 चार सदस्यीय और 313 दो सदस्यीय बूथ शामिल हैं। अभियान में 5,736 वैक्सीनेटर और 302 सुपरवाइजर जिम्मेदारी संभालेंगे। सोनू भट्ट ने प्रवासी आबादी, निर्माण स्थलों और झुग्गी बस्तियों में रहने वाले बच्चों तक टीमों को अनिवार्य रूप से पहुंचने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed