{"_id":"65b82269d02ff0690201adc7","slug":"old-man-riding-a-scooter-dies-due-to-car-collision-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-24345-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: कार की टक्कर से स्कूटी सवार बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: कार की टक्कर से स्कूटी सवार बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। न्यू कॉलोनी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे को अंजाम देकर चालक अपनी कार को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-67 एक्सटेंशन के हाउसिंग बोर्ड में रहने वाले दीपक थरेजा ने कहा कि उसकी बेकरी है। जबकि उसके पिता रमेश कुमार थरेजा सेक्टर-17 के गार्डन में नौकरी करते थे। वे ड्यूटी करने के बाद स्कूटी से अपने घर की तरफ आ रहे थे। वहीं दीपक भी दुकान से घर की ओर आ रहा था। सेक्टर-7 गेट के निकट एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी में पीछे से टक्कर मार दी। चालक कार को छोड़कर फरार हो गया। दीपक ने निकट जाकर देखा तो उसके पिता रमेश कुमार घायल अवस्था में सड़क पर पड़े थे। वहीं पेट्रोलिंग कर रही पुलिस की ईआरवी ने रमेश कुमार को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।