फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Old Gurugram Metro: Rs 1286 crore will be spent on civil work

ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो: सिविल वर्क पर खर्च होंगे 1286 करोड़

Sat, 08 Mar 2025 12:41 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Old Gurugram Metro: Rs 1286 crore will be spent on civil work
सीएम ने एक मई से निर्माण कार्य शुरू कराने की डेट लाइन तय की हुई है
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड ने ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना में पहले चरण के सिविल निर्माण को लेकर टेंडर तैयार कर लिया है। पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर नौ तक निर्माण कार्य को लेकर करीब 1286 करोड़ रुपये का टेंडर जल्द जारी होगा। सीएम ने मेट्रो निर्माण कार्य शुरू करने की तिथि एक मई रखी हुई है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बृहस्पतिवार को गुरुग्राम में जीएमडीए, एचएसवीपी और जीएमआरएल समेत अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की थी। बैठक में सीएम के सामने ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना के बारे में भी जानकारी दी गई। सीएम ने कहा कि उन्होंने पहले ही एक मई से मेट्रो निर्माण शुरू करने को कहा हुआ है। जीएमआरएल के अनुसार पहले चरण के सिविल वर्क की डीएनआईटी तैयार है और चुनाव आचार संहिता हटते ही टेंडर जारी होगा। पहले चरण में करीब 1286 करोड़ रुपये का टेंडर जारी होगा। सिस्ट्रा एजेंसी ने करीब 14 मेट्रो स्टेशनों का स्ट्रक्चरल डिजाइन तैयार किया और पैकेज-1 में 13 किलोमीटर लाइन का कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन


1660 पेड़ कटेंगे/प्रत्यारोपण होंगे
जीएमआरएल ने मेट्रो कॉरिडोर में आने वाली सीवर-पानी और ड्रेनेज लाइन की पहचान कर शिफ्ट करने की तैयारी कर ली है। मेट्रो के लिए सामान्य सलाहकार के लिए आठ कंपनियों ने आवेदन किया है और मूल्यांकन किया जा रहा है। मेट्रो कॉरिडोर के निर्माण के लिए पेड़ों का स्थानांतरण किया जाना है। कॉरिडोर में करीब 1660 पेड़ प्रभावित होने की संभावना है। वन विभाग और हरियाणा वन विकास निगम से गैर वर्गीकृत वन भूमि में सेक्टर-10 मेट्रो स्टेशन के लिए पेड़ों की कटाई और प्रत्यारोपण के लिए एनओसी मांगी गई है। मेट्रो के लिए भूमि अधिग्रहण के लिए अधिकारी नियुक्त किया है। रैपिड मेट्रो के डिपो-2 भवन में जीएमआरएल का कार्यालय बनेगा और इसके लिए टेंडर जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed