{"_id":"6654ef747fbd2f96bf0baf95","slug":"oil-tanker-drags-old-man-for-10-meters-he-dies-gurgaon-news-r-1-1-rtk1037-1738528-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बुजुर्ग को 10 मीटर तक घसीटता ले गया तेल का टैंकर , मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बुजुर्ग को 10 मीटर तक घसीटता ले गया तेल का टैंकर , मौत
विज्ञापन
फर्रुखनगर के रहने वाले कूड़ेराम अस्पताल में भर्ती पोते को देखने गए थे रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। तेल टैंकर एक बुजुर्ग को 10 मीटर तक घसीटता ले गया। इस दौरान उनकी मौत हो गई। वह शहर में एक निजी अस्पताल में दाखिल पोते को देखने आया था। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान गुरुग्राम जिले के फर्रुखनगर में पड़ने वाले गांव सिवाड़ी निवासी कूड़ेराम के रूप में हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, कूड़ेराम की बेटी की शादी रेवाड़ी के गांव जीवड़ा में हुई। उनकी लड़की के बेटे की तबीयत खराब होने पर परिवार के लोगों ने शहर के रणबीर सिंह हुड्डा चौक स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। कूड़ेराम अपने पोते का हालचाल जानने के लिए रेवाड़ी के प्राइवेट अस्पताल में आए हुए थे।
दोपहर के समय अस्पताल से निकलकर वापस बस स्टैंड जा रहे थे। तभी रणबीर सिंह हुड्डा चौक के समीप बाइपास की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार तेल के टैंकर ने कूड़ेराम को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वह सड़क पर गिर पड़े और टैंकर चालक उन्हें कुचलते हुए करीब 10 मीटर तक घसीटकर ले गया। इसके बाद भीड़ जमा हुई तो आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। अस्पताल में मौजूद कूड़ेराम के रिश्तेदारों ने तुरंत उन्हें गंभीर हालत में रेवाड़ी के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, सूचना के बाद मौके पर पहुंची मॉडल टाउन थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और कूड़ेराम के समधी धर्मबीर की शिकायत पर फरार टैंकर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।