Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Officials must ensure the time-bound resolution of complaints received at grievance redressal camps.

Gurugram News: समाधान शिविरों में मिली शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी

Sat, 04 Jul 2026 12:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Officials must ensure the time-bound resolution of complaints received at grievance redressal camps.
गुरुग्राम। एडीसी सोनू भट्ट ने शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन को अपनी समस्या के समाधान के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
विज्ञापन

इससे पहले हरियाणा सरकार के अभिलेखागार विभाग के आयुक्त एवं सचिव साकेत कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न जिलों में समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए तथा रिओपन होने वाली शिकायतों का स्थायी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। समाधान के बाद संबंधित पोर्टल पर बिना विलंब के एक्शन टेकन रिपोर्ट (एटीआर) अपलोड की जाए।
विज्ञापन


एडीसी सोनू भट्ट ने कहा कि समाधान शिविर सरकार की जनसेवा और सुशासन की प्रभावी पहल है। इन शिविरों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का एक ही मंच पर त्वरित और संतोषजनक समाधान किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविरों में प्राप्त प्रत्येक शिकायत को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार दर्ज करते हुए उसके निस्तारण की नियमित निगरानी की जाए। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed