फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Officials arrived to inspect the pond cleaning arrangements.

Gurugram News: तालाब की सफाई व्यवस्था देखने पहुंचे अधिकारी

Sat, 26 Sep 2026 12:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Officials arrived to inspect the pond cleaning arrangements.
बादशाहपुर। बादशाहपुर के नवीनीकृत तालाब की मौजूदा स्थिति और सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के लिए नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अतिरिक्त आयुक्त अंकिता चौधरी ने संयुक्त आयुक्त सपना यादव के साथ तालाब परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान तालाब के आसपास सफाई की स्थिति देखने के साथ यहां स्वच्छता अभियान चला रही संस्था के प्रतिनिधियों से भी जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने तालाब परिसर का भ्रमण किया और नवीनीकरण के बाद इसके रखरखाव को लेकर किए जा रहे कार्यों की जानकारी जुटाई। विशेष रूप से तालाब और इसके आसपास नियमित सफाई की व्यवस्था पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने तालाब के आसपास गंदगी जमा न होने देने और नियमित अंतराल पर सफाई सुनिश्चित करने की आवश्यकता जताई। इसके साथ ही तालाब जैसे सार्वजनिक जल स्रोत के रखरखाव और परिसर में स्वच्छता की निगरानी को लेकर भी संबंधित टीम से बातचीत की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed