फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Officers should solve electricity related complaints immediately: MD

बिजली संबंधी शिकायतों का त्वरित समाधान करें अधिकारी : एमडी

Sat, 28 Jun 2025 11:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Officers should solve electricity related complaints immediately: MD
डीएचबीवीएन के अधिकारियों की बैठक में दिए निर्देश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। बिजली निगम के प्रबंध निदेशक अशोक गर्ग ने शनिवार को दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के गुरुग्राम कार्यालय में बिजली निगम की सभी परियोजनाओं को लेकर एक परिचयात्मक बैठक ली।



प्रबंध निदेशक ने निर्देश दिए कि बिजली संबंधी शिकायतों का त्वरित समाधान होना चाहिए। प्रत्येक अधिकारी जनता से मिलने के लिए सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक प्रत्येक कार्य दिवस पर अपने कार्यालय में उपस्थित रहेंगे और लोगों से मिलने के इस समय को कार्यालय के बाहर पट्टिका के माध्यम से दर्शाएंगे।
विज्ञापन


प्रबंध निदेशक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं के हितों और बिजली आपूर्ति सुचारु रहने को ध्यान में रखते हुए कार्य करें। उन्होंने राशि की रिकवरी के बारे में विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रबंध निदेशक ने इन सभी परियोजनाओं और गुरुग्राम और फरीदाबाद आदि के लिए बनाए जाने वाले नए स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के बारे में विस्तृत जानकारी ली।
बैठक में डीएचबीवीएन के अधिकारियों ने विस्तार से बिजली निगम की सभी योजनाओं एवं परियोजनाओं की जानकारी दी। इसमें भविष्य में उपभोक्ताओं की सुविधाओं और बिजली आपूर्ति में किए जाने वाले सुधार कार्यों का विवरण दिया।

बैठक में दिल्ली ऑपरेशन जोन के मुख्य अभियंता वीके अग्रवाल, गुरुग्राम सर्कल वन के एसई श्यामबीर सैनी, एसई गुरुग्राम सर्कल दो मनोज यादव, एसई फरीदाबाद जितेंद्र ढूल, एसई स्मार्ट सिटी मनोज यादव, विकास मोहन दहिया सहित गुरुग्राम सर्कल और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के सभी कार्यकारी अभियंता एवं उपमंडल अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed