फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Occupations removed from three illegal colonies in Sohna

Gurugram News: सोहना में तीन अवैध कॉलोनियों में कब्जे हटाए

Wed, 04 Jun 2025 11:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Occupations removed from three illegal colonies in Sohna
सोहना। जिला योजनाकार विभाग ने सोहना गांव की राजस्व संपदा शहरी क्षेत्र सोहना में तीन अनधिकृत कॉलोनियों में ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। सोहना राजस्व संपदा में दो एकड़ में एक अनधिकृत कॉलोनी में तोड़फोड़ की गई, जिसमें 300 किमी. मिट्टी के सड़क नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया गया। दूसरा सोहना राजस्व संपदा में 2.5 एकड़ में एक अनधिकृत कॉलोनी क्षेत्र, जिसमें अनधिकृत प्रवेश द्वार और संपूर्ण मिट्टी के सड़क नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया गया। इसके अलावा, सोहना राजस्व संपदा में सांप की नंगली के पास पांच एकड़ में नए बनाए गए एक फार्म हाउस को तोड़ा गया। बुधवार को डीटीपी विभाग ने गांव सांप की नंगली में पहाड़ के साथ-साथ विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को जेसीबी से तोड़ दिया। काॅलोनी 9 एकड़ में काटी जा रही थी। टीम का नेतृत्व एटीपी अनीश ग्रोवर कर रहे थे। इनके साथ भारी पुलिस बल भी मौजूद था।
विज्ञापन

एटीपी अनीश ग्रोवर ने कहा कि क्षेत्र में अवैध कालोनियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कॉलोनाइजर व ब्रोकर लोगों को अपने जाल में फंसाकर अवैध धंधे को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने लोगों से ऐसी कालोनी में किसी भी प्रकार का प्लॉट व भूमि न लेने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed