फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Occupancy of gravel and dust on the service road of Sohna, giving a boost to pollution

Gurugram News: सोहना के सर्विस रोड पर रोड़ी व डस्ट वालों का कब्जा, प्रदूषण को दे रहे बढ़ावा

Sat, 26 Aug 2023 07:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Aug 2023 07:37 PM IST
विज्ञापन
Occupancy of gravel and dust on the service road of Sohna, giving a boost to pollution
सोहना के सर्विस रोड पर रोड़ी व डस्ट वालों का कब्जा, प्रदूषण को दे रहे बढ़ावा
विज्ञापन

-नगर परिषद अधिकारी बरत रहे लापरवाही, जुर्माना वसूल कर रहे खानापूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। देवीलाल स्टेडियम के सामने सर्विस रोड पर रोड़ी, डस्ट, क्रेशर वालों का इतना आतंक है की सर्विस रोड पूरा ही घेर रखा है। सारा दिन क्रेशर उड़ने के कारण सर्विस रोड पर स्थित वरदान अस्पताल और स्वरूप अस्पताल में आने वाले मरीजों को प्रदूषण का सामना करना पड़ रहा हैं। कई बार रोड़ी-क्रेशर वालों के खिलाफ स्थानीय एसडीएम को लिखित में शिकायत भी दे चुके हैं, लेकिन स्थाई समाधान आज तक नहीं निकला।


सर्विस रोड पर आड़े-तिरछे खड़े ट्रैक्टर मरीजों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। नगर परिषद जुर्माना राशि वसूल मात्र खानापूर्ति कर चली जाती है। वरदान हॉस्पिटल और स्वरूप अस्पताल में आने वाले मरीजों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कई बार एंबुलेंस भी ट्रैक्टरों के कारण जाम में फंस जाती है। वहीं घायल मरीज को लाने में भी भारी समस्या का सामना करना पड़ता है। सर्विस रोड पर पड़े रोड़ी-क्रेशर को लेकर शहर वासियों ने मांग की है कि रोड़ी-क्रेशर, सरिया वालों को यहां से हटाया जाए और अस्पतालों को प्रदूषण मुक्त किया जाए। इन रोड़ी व क्रेशर वालों ने शहर की सुंदरता को बिगाड़ दिया है। शहरवासियों ने एसडीएम प्रदीप सिंह से मांग की जाती है कि इन्हे यहां से जल्द हटाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed