फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Number of students decreased in educational institutions after violence

Gurugram News: हिंसा के बाद शिक्षण संस्थानों में घटी विद्यार्थियों की संख्या

Tue, 08 Aug 2023 11:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Number of students decreased in educational institutions after violence
बेटियों की उपस्थिति अधिक प्रभावित
विज्ञापन

कई छात्रों के फोन बंद, दोस्तों से संपर्क टूटा, बेटियों को कॉलेज भेजने में डर रहे अभिभावक

मूर्ति दलाल

गुरुग्राम। नूंह सांप्रदायिक तनाव के बाद कॉलेजों में छात्रों की उपस्थिति 40 से 50 फीसदी कम हो गई है। नूंह सांप्रदायिक हिंसा 31 जुलाई को घटित हुई। घटना के करीब नौ दिन बाद भी कई छात्र-छात्राएं कॉलेज नहीं पहुंच रहे हैं। मंगलवार से कुछ कॉलेजों में छात्रों की संख्या तो जरूर बढ़ी है लेकिन छात्राओं की उपस्थिति अभी भी नाम मात्र ही है।
पड़ोसी जिले नूंह के अलावा सोहना और गुरुग्राम के सेक्टर 57 में एक ही दिन बड़ी सांप्रदायिक हिंसा हुई। जिलाधीश ने सोमवार को हालात सामान्य मानते हुए धारा 144 हटा दी। बावजूद इसके सेक्टर 40 स्थित लॉ कॉलेज, रेलवे रोड स्थित द्रोणाचार्य राजकीय कॉलेज, पटौदी राजकीय कॉलेज में छात्रों की औसतन उपस्थिति भी देखने को नहीं मिली। इसके अलावा अन्य शिक्षण संस्थान में छात्रों की उपस्थिति बेहद कम दर्ज की गई। उधर, कॉलेज प्रबंधन भी दाखिले का दौरा बताकर स्थिति सामान्य मान रहा है। बावजूद इसके छात्रों का मानना है कि हिंसा से लोगों के दिलों में दहशत है। छात्र संगठनों के संपर्क में रहे संप्रदाय विशेष के कई छात्रों के फोन नंबर बंद हैं। कई छात्र अपने ही दोस्तों से संपर्क तोड़ चुके हैं। कुछ छात्र हिम्मत जुटा के कॉलेज पहुंचे हैं तो घर में पैदा हुए डर के माहौल की सीधी कहानी बता रहे हैं।
विज्ञापन

--
कस्बों से कई बेटियों ने कॉलेज आना बंद किया
सेक्टर- 40 स्थित लॉ कॉलेज के छात्र दिनेश भारद्वाज ने बताया कि सेक्टर 40 स्थित लॉ कॉलेज में 30 से 40 फीसदी छात्राओं की उपस्थिति प्रभावित हुई है। कई छात्र-छात्राएं बिगड़ते माहौल को देख अपने रिश्तेदारों के घर चले गए। गुरुग्राम में सेक्टर- 23 के नजदीकी गांव मुल्लाहेड़ा, ढूंढाहेड़ा, पटौदी, बसई क्षेत्र से कई बेटियां कॉलेज नहीं पहुंच रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विवि में सोहना-पटौदी से पहुंच रहे नाममात्र विद्यार्थी
सेक्टर-40 लॉ कॉलेज के बीबीए एलएलबी के तीसरे वर्ष के छात्र अर्पित मित्तल एबीवीपी के महानगर मंत्री हैं। उन्होंने बताया कि नूंह के ज्यादातर छात्र लॉ कॉलेज में पढ़ाई कर रहे हैं। नूंह में धारा-144 लगने के बाद विशेष धर्म के छात्रों की उपस्थिति बुरी तरह प्रभावित हुई है। सेक्टर- 51 स्थित गुरुग्राम विवि के छात्रों ने बताया कि धर्म विशेष के छात्रों की संख्या तेजी से घटी है। बेटियों की संख्या विवि में बहुत कम हो गई है। उन्होंने बताया कि युवाओँ के बीच अचानक उपद्रव फैलने के डर से परिजन घबराए हुए हैं। विवि में पटौदी चौक, सोहना क्षेत्र के छात्रों की संख्या तेजी से घटी है।

--
छात्र-छात्राओं की संख्या दो दिनों से सामान्य हुई है। दो दिन से बेटियां कॉलेज आ रही हैं। - डॉ. महाश्वेता, प्राचार्या, राजकीय पटौदी कॉलेज
--
दाखिले का दौर चल रहा है। ऐसे में छात्रों की संख्या कम ही रहती है। एक सप्ताह बाद सही स्थिति का आंकलन किया जा सकेगा। - वीरेंद्र अंतिल, प्राचार्य, द्रोणाचार्य राजकीय कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed