फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Nuh will get two bypasses, the road will be easy

Gurugram News: नूंह को मिलेंगे दो बाईपास, राह होगी आसान

Sun, 23 Apr 2023 10:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Apr 2023 10:31 PM IST
विज्ञापन
Nuh will get two bypasses, the road will be easy
एक बाईपास घसेड़ा, सलम्बा होते हुए अड़बर के पास होडल रोड में मिलेगा
विज्ञापन


दूसरा तावडू रोड से नल्हड़ मेडिकल रोड होते हुए दिल्ली-अलवर नेशनल हाईवे से मिलेगा

शेरसिंह डागर
नूंह। नूंह शहर को जाम की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए एक नया बाइपास निकालने की तैयारी है। यह बाईपास 248 ए राष्ट्रीय राजमार्ग सड़क को जोड़ते हुए, घासेड़ा, सलम्बा, नूंह पलवल रोड को क्रॉस करते हुए होडल नूंह पटोदी, पटौदा (एचएनपीपी) को जोड़ेगा। इसके अलावा 3 किलोमीटर का बाईपास मेडिकल कालेज नल्हड़ से राष्ट्रीय राजमार्ग 248 ए गुरुग्राम से अलवर रोड को जोड़ेगा, जिसके लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य हो चुका है। यह बाईपास लगभग 7 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार होगा। नूंह की सर्विस रोड की मरम्मत का कार्य किया जाएगा, जिसकी मंत्रालय से मंजूरी मिल चुकी है। नूंह व सोहना शहर की सड़क व नाली मरम्मत तथा सड़क सुदृढ़ीकरण पर 90 करोड़ रुपये की राशि खर्च होनी बताई जा रही है, जिसकी मंत्रालय से मंजूरी मिल चुकी है। इनके निर्माण के बाद आसपास के लोगों का आना-जाना काफी सुगम हो जाएगा। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप आर्य, खलील अहमद, बीरपाल, संजय मनोचा का कहना है कि सरकार की यह योजना निश्चित तौर पर राहत देने वाली है। बाईपास बनने से नूंह शहर का जहां दायरा बढ़ेगा वहीं लोगों का आना-जाना आसान होगा। लोग यहां आकर बसेंगे। सरकार मेवात के विकास को लेकर गंभीर है। इसी कड़ी में यह निर्णय लिए गए हैं। कार्यकारी अभियंता शमशेर सिंह ने इस बाईपास के निर्माण की मंजूरी की पुष्टि करते हुए कहा है कि इससे शहर को जाम से मुक्ति मिलेगी और आवागमन सुगम होगा। जल्द ही इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा, टेंडर छोड़ा जा चुका है।
सात करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार होगा बाईपास।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed