फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Nuh Violence Haryana Riots Shops close in evening in city that lights up till late at night

Nuh Violence: देर रात तक जगमगाने वाले शहर में शाम को ही बंद हो जाती हैं दुकानें, नए गुरुग्राम में लॉकडाउन...

Thu, 03 Aug 2023 02:14 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 03 Aug 2023 02:14 PM IST
सार

सोहना उपमंडल को छोड़कर बुधवार को जिले के सभी शिक्षण संस्थान खुले रहे। पुराने गुरुग्राम क्षेत्र में सड़कों पर यातायात भी सामान्य रहा जबकि न्यू गुरुग्राम में सड़कें सूनी रहीं। पुलिस की टीम लगातार जिले में गश्त करती रही। कोरोना काल के बाद यह नजारा देखने को मिला।

विज्ञापन
Nuh Violence Haryana Riots Shops close in evening in city that lights up till late at night
साइबर सिटी में अघोषित कर्फ्यू जैसे हालात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नूंह में भड़की हिंसा की आग गुरुग्राम तक आने के बाद प्रशासन का दावा है कि शहर में तेजी से हालात सामान्य हो रहे हैं, लेकिन शहर का अंदाज इस दावे से मेल नहीं खाता। दिखने में शहर का माहौल सामान्य लग रहा है, लेकिन यह सामान्य स्थिति वैसी नहीं जो अन्य दिनों में रहती थी। 
विज्ञापन


सुबह से शाम तक जहां बाजार और सड़कें सूनी पड़ी रहती हैं, वहीं देर रात तक जगमगाने वाले विभिन्न सेक्टरों के बाजारों में भी अब शाम होते ही दुकानें बंद हो जाती हैं। नूंह दंगों के बाद से गुरुग्राम में अघोषित कर्फ्यू जैसे हालात बने हुए हैं।
विज्ञापन


शहर में बुधवार को अर्धसैनिक बलों की एक यूनिट को गुरुग्राम में तैनात किया गया। सोहना को छोड़कर जिले के अन्य हिस्से में स्कूलों को खोलने के आदेश दिए गए। लोगों में विश्वास बहाली के लिए आवासीय सोसाइटी में जाकर प्रशासनिक अधिकारियों ने संवाद भी किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महरौली-गुरुग्राम (एमजी) रोड मेट्रो स्टेशन पर अर्धसैनिक बलों के जवान तैनात थे। सामान्य दिनों में बस स्टैंड से एमजी रोड मेट्रो स्टेशन तक आने वाले टेंपो यात्रियों को नीचे ही उतारते थे। बुधवार को टेंपो सहित किसी भी वाहन को नीचे नहीं रुकने दिया गया। दोपहर बाद यह स्थिति रही कि इस रूट के टेंपो ही रूट पर कम हो गए।
 

एमजी रोड की सर्विस रोड पर लगने वाले खाने पीने के सामान के ठेले-पटरी वालों तक को पुलिस ने हटवा दिया। यहां पर पुलिस की पीसीआर वैन लगातार गश्त करती रही। स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलवार रात को इस मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ थी। माना जा रहा है कि हिंसा के डर से बड़ी संख्या में लोग यहां से चले गए हैं। 

 

इसके अलावा शहर के सबसे पुराने और व्यस्त बाजार सदर बाजार में ठेलों और रेहड़ियों पर घरेलू उपयोग का सामन बेचने वाले नजर नहीं आए। गुरुद्वारा रोड पर सब्जी मंडी में भी यही हाल देखा जा सकता था। सेक्टर-14 ओल्ड दिल्ली रोड पर जगह-जगह लगने वाले स्टॉल की संख्या में भी कमी देखी गई।

गुलजार रहने वाले मॉल रहे सूने
आमतौर पर सामान्य दिनों में एमजी रोड के मॉल में अच्छी खासी भीड़ रहती है लेकिन बुधवार को इन मॉल में भी सीमित संख्या में ही लोग देखे गए। यही हाल शहर के बाजारों का रहा। आवश्यक वस्तुओं को छोड़कर अन्य सामानों के शोरूम आदि पर बेहद कम लोग देखे गए।

सिनेमा हॉल भी रहे वीरान
शहर में सिंगल स्क्रीन सिनेमा हॉल के साथ-साथ मॉल में संचालित हो रहे सिनेमा हॉल में भी दर्शकों की संख्या में कमी देखी गई। ओल्ड दिल्ली रोड पर स्थित राज सिनेमा के मैनेजर भानु प्रताप सिंह कहते हैं कि इस समय मनोरंजन के स्थान पर अन्य प्राथमिकताएं हैं इसलिए दर्शक भी कम हैं। अभी कोई शो बंद नहीं किया है। उम्मीद है जल्द ही स्थिति में सुधार होगा।

नए गुरुग्राम क्षेत्र में लॉकडाउन जैसी दिखी स्थिति
सोहना उपमंडल को छोड़कर बुधवार को जिले के सभी शिक्षण संस्थान खुले रहे। पुराने गुरुग्राम क्षेत्र में सड़कों पर यातायात भी सामान्य रहा जबकि न्यू गुरुग्राम में सड़कें सूनी रहीं। पुलिस की टीम लगातार जिले में गश्त करती रही। कोरोना काल के बाद यह नजारा देखने को मिला। उधर, संवेदनशील सोहना उपमंडल में अर्धसैनिक बलों की टुकड़ियां फ्लैग मार्च करती रहीं। न्यू गुरुग्राम क्षेत्र में उपमंडल अधिकारी (एसडीएम) और पुलिस अधिकारी लगातार स्लम और संवेदनशील इलाकों का दौरा कर लोगों को सुरक्षित महसूस करने की कवायद करने में जुटे रहे।

जिले में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। जान-माल की सुरक्षा प्रशासन की जिम्मेदारी है। सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर प्रशासन की नजर है। भ्रामक संदेश और अफवाहों पर ध्यान न दें।- निशांत कुमार यादव, उपायुक्त, गुरुग्राम
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed